फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   48 villages of the week-long power failure

48 गांवों में हफ्तेभर से बिजली आपूर्ति बाधित

Sat, 14 May 2016 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मिर्जापुर।
ब्यूरो/अमर उजाला, मिर्जापुर। Updated Sat, 14 May 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
48 villages of the week-long power failure
‌ब‌िजली - फोटो : अमर उजाला
कोन ब्लाक के विद्युत उपकेंद्र चेतगंज में खराबी आने के कारण पिछले एक सप्ताह से करीब चार दर्जन गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित है। प्रचंड गर्मी के दौरान दूसरे पावर हाउस से 24 घंटे में मात्र दो से तीन घंटे ही बिजली आपूर्ति की जा रही है, वह भी आधे-आधे   घंटे रूक रूककर, जिससे जनता का हाल बेहाल है।
विज्ञापन


विद्युत आपूर्ति को दुरूस्त कराने के लिए महकमे के अधिकारियों से कई बार  गुहार लगाई गई, बावजूद इसके ग्रामीणों को सिर्फ आश्वासन ही मिल रहा है। 
विज्ञापन



ब्लाक कोन के करीब चार दर्जन से अधिक गांवों में विगत एक हफ्ते से विद्युत आपूर्ति बाधित होेने से लोगों का हाल बेहाल हो गया है। प्रचंड गर्मी में रात के समय बिजली नहीं रहने से जहां लोगों की रातों की नींद हराम हो रही है, वहीं उमस भरी गर्मी में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



विद्युत उपकेंद्र चेतगंज में आई गड़बड़ी के चलते बिजली कब आएगी और कब चली जाएगी, इसका कोई ठिकाना नहीं रहता है। शुक्रवार को बिजली आई, लेकिन दो घंटे के अंदर दो दर्जन से अधिक बार बिजली ट्रिप की, जिससे बिजली पर आधारित कोई भी कार्य नहीं हो पाया। 



रोस्टर के अनुसार बिजली आपूर्ति को कौन कहे क्षेत्र के चार दर्जन गांवों में चंद घंटे भी लगातार बिजली नहीं मिल पा रही है। विकास खंड कोन के विद्युत उपकेंद्र चेतगंज से संबंधित गांवों में अनुरूद्धपुर पूरब पट्टी, पखवईयां, चेतगंज, मंहगीपुर, हुसैनीपुर, गोबरहा, धौरहरा, मझलीपट्टी, कुल्हुआं, सेमरा, झबियां, मझलीपट्टी, जगापट्टी, मनऊआं, हलवापुर सहित करीब चार दर्जन से अधिक गांवों में विद्युत आपूर्ति बाधित है।


ग्रामीण उपभोक्ताओं ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को चेताया है कि यदि आपूर्ति में सुधार नहीं हुआ तो जनता सड़क पर उतरने को बाध्य होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed