{"_id":"695eb93fae1fdd51740d0d1b","slug":"48-accounts-were-opened-in-three-days-money-was-withdrawn-from-patna-and-bengal-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-146544-2026-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: तीन दिन में खोलवाए थे 48 खाते, पटना और बंगाल से निकाले गए रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: तीन दिन में खोलवाए थे 48 खाते, पटना और बंगाल से निकाले गए रुपये
विज्ञापन
चेतगंज। चील्ह थाना क्षेत्र में लोगों को नौकरी व काम दिलाने के नाम पर खाता खोलवाकर उसमें साइबर ठगी के रुपये मंगाकर निकालने के मामले की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मंगलवार को मामले की जानकारी के बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर बुधवार को जांच शुरू की तो पता चला कि ठग गिरोह ने तीन दिन में गांव के 48 लोगों के खाते खोलवाये थे। इसमें 29 खातों से लाखों रुपये मंगाकर निकाल लिए गए थे। रुपये बंगाल और पटना, बिहार से निकाले गए हैं। पुलिस बैंक के सीसीटीवी फुटेज की मदद से जांच में जुटी है। थानाध्यक्ष रविंद्र भूषण मौर्य ने बताया कि 10 दिसंबर को कोन ब्लाॅक के मलाधारपुर गांव में आए व्यक्ति ने लोगों को माघ मेले में नौकरी दिलाने के नाम पर यूको बैंक में ले जाकर खाता खोलवाया। एक दिन में गांव के 20 लोगों के खाता खोलवाए गए। एक दुकान से एयरटेल कंपनी के 20 सिम भी लिए गए। इसे चालू कर बैंक खाते से जोड़ा गया। सिम खाता खोलवाने वालों ने ही ले लिया। उसने खाता खोलवाने आए लोगों को नाश्ता कराया। नौकरी का आश्वासन दिया। एक युवक ने जब दूसरा सिम बनवाया तो पता चला कि खाते से लाखों का लेन-देन हो रहा है। इसी तरह 29 और लोगों ने पता किया तो उनके खाते से लाख से डेढ़ लाख आया और निकाल लिया गया। पैसे को पटना और बंगाल से निकाला गया है। मामले में पुलिस ने गांव में जाकर खाताधारकों का बयान लिया। बैंक में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।
गैंग को पकड़ने में नाकाम साबित हो रही पुलिस-मिर्जापुर। लोगों का खाता खोलवाकर उसमें साइबर ठगी का पैसा मंगाकर निकालने का मामला लगातार बढ़ता चला जा रहा है। देहात, कटरा और चुनार कोतवाली के बाद चील्ह थाना क्षेत्र में ऐसा मामला आया है। देहात कोतवाली में 10 से ज्यादा खातों में साइबर ठगी से अर्जित 20 करोड़ से ज्यादा के लेनदेन के मामले में पहले ही संदीप सिंह पटेल सहित सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हो चुकी है। दिलीप विश्वकर्मा की तहरीर पर पांच अक्तूबर को संदीप सिंह पटेल निवासी टकटकपुर खैरा निवासी कछवां, रजनीश मिश्रा निवासी भुईली पांडेय थाना पड़री, विकास यादव निवासी दुबेपुर थाना पड़री, शिवम सिंह निवासी प्रेमापुर थाना चुनार, निखिल सिंह निवासी फुलहा थाना चुनार, अरमान सिंह निवासी प्रेमापुर थाना चुनार, सोनू निवासी जोमनपुर थाना कछवां के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुआ पर अब तक इनको पुलिस पकड़ नहीं सकी है। करोड़ों की ठगी का केंद्र मिर्जापुर बना है पर पुलिस इन ठगो को नहीं पकड़ जा रही है।