फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   47 in irrigation during inspection, four workers found absent in PWD

निरीक्षण में सिंचाई में 47, पीडब्लूडी में चार कर्मी मिले अनुपस्थित

Wed, 20 Apr 2022 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Apr 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
47 in irrigation during inspection, four workers found absent in PWD
जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने मंगलवार को सिंचाई विभाग के चार एवं लोक निर्माण विभाग के तीन खंड कार्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान सिंचाई विभाग के 47 और लोक निर्माण विभाग के चार कर्मचारी अनुपस्थित मिले। मौके पर मौजूद अधिकारियों को जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित मिले कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने मौके पर मौजूद विभागीय अधिकारियों को निरीक्षण में अनुपस्थित मिले कर्मचारियों का एक दिन का वेतन रोकने के साथ ही नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी के साथ ही मुख्य विकास अधिकारी श्रीलक्ष्मी वीएस भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग में निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता वैभव सिंह कार्यालय में अनुपस्थित मिले। सिंचाई विभाग के विभिन्न खंड कार्यालयों का निरीक्षण कर उपस्थिति रजिस्टर का भी जिलाधिकारी ने अवलोकन किया। उस दौरान कुल 47 कार्मिक अनुपस्थित मिले। अनुपस्थित कार्मिकों में एमसीडी खंड के 20 कर्मचारी शामिल थे। सिरसी खंड के 10 तथा आईडी खंड चुनार में नौ कर्मचारी भी अनुपस्थित थे। इसी प्रकार जल संसाधन (डब्लूआर) खंड में आठ कर्मचारी अनुपस्थित मिले। कार्यालय में प्रशासनिक अधिकारी की सीट पर रखा तौलिया व टेबल काफी गंदा मिला। जिलाधिकारी ने तौलिया को तत्काल हटवाते हुये टेबल व कार्यालय की साफ-सफाई कराने का निर्देश दिया। इसके बाद जिलाधिकारी लोक निर्माण कार्यालय पहुंचे। जहां अधिशासी अभियंता मिथलेश कुमार कार्यालय में उपस्थित मिले। जिलाधिकारी ने प्रांतीय खंड निर्माण खंड दो एवं पीएमजीएसवाई के कार्यालयों की उपस्थिति रजिस्टर मंगाकर अवलोकन किया। इस दौरान प्रांतीय खंड के रमेश कुमार पासवान अनपुस्थित मिले। इनके अलावा पीएमजीएसवाई में अक्षयवर, राम कुमार चौरसिया तथा किशोरी देवी अनुपस्थित मिलीं। इसी प्रकार लोक निर्माण विभाग में चार कर्मचारी मिले। जिलाधिकारी ने अनुपस्थित मिले सभी कार्मिकों का एक दिन का वेतन रोकने एवं नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब करने का निर्देश दिया। साथ ही चेतावनी दी कि आगे से निरीक्षण में अनुपस्थित मिलने पर संबंधित कर्मचारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed