{"_id":"65d7a7464f579e23a40aa665","slug":"4391-students-left-up-board-exam-on-the-very-first-day-mirzapur-news-c-192-1-svns1033-112831-2024-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: पहले ही दिन 4391 विद्यार्थियों ने छोड़ी यूपी बोर्ड की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: पहले ही दिन 4391 विद्यार्थियों ने छोड़ी यूपी बोर्ड की परीक्षा
विज्ञापन
मिर्जापुर। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं बृहस्पतिवार से शुरू हो गईं। सीसी कैमरे और वाॅयस रिकार्डर की निगरानी में हो रही परीक्षा के पहले ही दिन 4391 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। जिले के सभी 117 परीक्षा केंद्रों पर कंट्रोल रूम से निगरानी की गई।
उधर, छानबे विकास खंड के कोलाही स्थित रामप्रताप सिंह इंटर कॉलेज को अधिगृहीत कर वहां पूरे स्टाॅफ को बदल दिया गया है। वहां राजकीय इंटर काॅलेज के शिक्षकों की तैनाती की गई है। जिला विद्यालय निरीक्षक अमरनाथ सिंह ने बताया कि परीक्षा के लिए केंद्र बनाए गए रामप्रताप सिंह इंटर काॅलेज की शिकायत मिली थी। इसके बाद वहां के पूरे स्टॉफ को बदलकर राजकीय इंटर कॉलेज के शिक्षकों की तैनाती कर दी गई है। उन्होंने कहा कि केंद्र में किसी भी प्रकार की अनियमितता की शिकायत मिली तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
सुबह की पाली में हाईस्कूल की हिंदी की परीक्षा थी। सुबह की पाली की परीक्षा जिले के सभी 117 केंद्रों पर आयोजित की गई। इसके लिए 39763 विद्यार्थी पंजीकृत थे। परीक्षा में 36896 विद्यार्थी उपस्थित और 2867 अनुपस्थिति रहे। परीक्षा शुरू होने से पहले सभी केंद्रों में स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक और सह केंद्र व्यवस्थापकों की मौजूदगी में प्रश्नपत्रों को स्ट्रांग रूम से निकाला गया। सारी प्रक्रिया सीसी कैमरे की निगरानी में हुई। इसके बाद कक्षवार प्रश्नपत्रों का वितरण किया गया और परीक्षा निर्धारित समय पर शुरू हुई। इंटरमीडिएट की परीक्षा दूसरी पाली में थी।इंटरमीडिएट की हिंदी विषय की परीक्षा के लिए कुल पंजीकृत 31207 विद्यार्थियों में से 1510 ने परीक्षा छोड़ दी और 29697 उपस्थित रहे। दूसरी पाली में हाईस्कूल की वाणिज्य विषय की भी परीक्षा थी। परीक्षा के लिए पंजीकृत 404 विद्यार्थियों में से 390 उपस्थित रहे और 14 अनुपस्थित रहे। परीक्षा की शुचिता प्रभावित न हो, इसके लिए सुबह से ही प्रशासनिक अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक अमरनाथ सिंह और बाकी अधिकारी लगातार भ्रमण करते रहे।
विज्ञापन
उधर, जमालपुर क्षेत्र में स्थित केंद्रों में प्रथम पाली में आयोजित हाईस्कूल हिंदी बिषय की परीक्षा में 56 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। जमालपुर बाजार स्थित श्रीमती देवकली इंटर काॅलेज परीक्षा केंद्र में हिंदी बिषय में पंजीकृत 451 विद्यार्थियों में से 434 ने परीक्षा दी और 17 अनुपस्थित रहे। मठना इंटर काॅलेज में पंजीकृत 323 विद्यार्थियों में से 284 ने परीक्षा दी और 39 ने परीक्षा छोड़ दी। सक्तेशगढ़ के कुंवा बरगवां स्थित जनता इंटर काॅलेज में सुबह की पाली में हाईस्कूल के हिंदी विषय की परीक्षा में पंजीकृत 444 विद्यार्थियों में से 402 उपस्थित रहे, जबकि 42 अनुपस्थिति रहे l शेरवां के मुराहू सिंह इंटरमीडिएट काॅलेज में पंजीकृत 364 विद्यार्थियों में से 33 ने परीक्षा छोड़ दी। इंटरमीडिएट में पंजीकृत 275 विद्यार्थियों में से सात ने परीक्षा छोड़ दी। प्रधानाचार्य अरविंद कुमार पाण्डेय ने बताया कि दोनों पालियों में कुल 40 विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। सर्वोदय बालिका इंटरमीडिएट कॉलेज भाईपुर कला में पंजीकृत 307 विद्यार्थियों में से 14 ने परीक्षा छोड़ दी। इंटरमीडिएट की परीक्षा में 133 विद्यार्थी उपस्थित रहे। अहरौरा स्थित केंद्र में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में कुल 47 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। प्रथम पाली में हाईस्कूल की हिंदी की परीक्षा में नगर पालिका इंटर काॅलेज के पंजीकृत 323 विद्यार्थियों में से 17 अनुपस्थित रहे। जय हिंद विद्या मंदिर इंटर काॅलेज में पंजीकृत 437 विद्यार्थियों में से 20 अनुपस्थित रहे। द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट की परीक्षा में नगर पालिका इंटर काॅलेज में तीन और जय हिंद विद्या मंदिर इंटर काॅलेज में सात विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। चुनार क्षेत्र स्थित पीडीएनडी इंटर काॅलेज में पहली पाली में हाईस्कूल की सामान्य हिंदी विषय की परीक्षा में पंजीकृत 387 विद्यार्थियों में से 12 अनुपस्थित रहे, जबकि द्वितीय पाली में इंटर की सामान्य हिंदी की परीक्षा में पंजीकृत 370 विद्यार्थियों में से 11 अनुपस्थित रहे।