फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   43.71 lakhs came out from eight donation boxes

Mirzapur News: आठ दान पेटिकाओं से निकले 43.71 लाख

Fri, 05 Apr 2024 01:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Apr 2024 01:50 AM IST
विज्ञापन
43.71 lakhs came out from eight donation boxes
विंध्याचल। चैत्र नवरात्र मेला शुरू होने से पहले मां विंध्यवासिनी मंदिर में लगे दानपात्र खोले गए। दो दिन तक रुपयों की गिनती पूरी की गई। मां विंध्यवासिनी मंदिर के अलावा कालीखोह स्थित मां काली मंदिर में लगी आठ दान पेटिकाओं से निकले रुपयों की गिनती बृहस्पतिवार को भी कराई गई।
विज्ञापन


बुधवार को भी रुपयों की गिनती की गई थी। इस दौरान दानपात्रों से 19 लाख 65 हजार 700 रुपये निकले थे। मां विंध्यवासिनी मंदिर की छत पर बने पंडा समाज के कार्यालय में तहसीलदार सदर शक्ति प्रताप सिंह एवं श्री विंध्य पंडा समाज के अध्यक्ष पंकज द्विवेदी की मौजूदगी में सुबह 11 बजे से गिनती शुरू हुई और रात लगभग नौ बजे तक चली। आठ दान पेटिकाओं से 24 लाख 06 हजार 44 रुपये निकले। इसी प्रकार मां विंध्यवासिनी मंदिर सहित कालीखोह स्थित मां काली मंदिर और अष्टभुजा मंदिर परिसर में लगे सभी दान पात्रों से 43 लाख 71 हजार 744 रुपये निकले। बृहस्पतिवार को मंदिरों के दान-पात्रों से निकले रुपयों की गिनती मां विंध्यवासिनी मंदिर की छत पर बने पंडा समाज कार्यालय में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed