{"_id":"5c1be745bdec2256f202624b","slug":"41545332549-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिटी ब्लाक मुख्यालय पर समय से नहीं आते अधिकारी..","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिटी ब्लाक मुख्यालय पर समय से नहीं आते अधिकारी..
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। जहां एक तरफ शासन का आदेश है कि सुबह नौ बजे से 12 बजे तक अधिकारी अपने कार्यालयों में बैठकर जनता की फरियाद सुनें, वहीं ब्लॉक मुख्यालय सिटी में साहब के इंतजार में फरियादियों को घंटों प्रतीक्षा करनी पड़ती है। इस दौरान ब्लाक मुख्यालय में फरियादियों के बैठने तक की समुचित व्यवस्था नहीं है। इससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है।
गुरुवार को साप्ताहिक बैठक का दिन होने के कारण साहब के साथ ही ग्राम पंचायत एवं विकास अधिकारियों की एक साथ ब्लाक मुख्यालय पर उपस्थिति जानकर बड़ी संख्या में लोग आवास, पेंशन, राशनकार्ड व परिवार रजिस्टर की नकल लेने के लिए आते हैं। पर इस दौरान उन्हें काफी निराशा हाथ लगती है। गुरुवार को साप्ताहिक बैठक के दिन ब्लॉक मुख्यालय पर सुबह दस बजे से एक बजे तक कोई अधिकारी दिखाई नहीं दिया। कार्यालय बाबुओं के सहारे संचालित होता दिखा। बीडीओ की गैर मौजूदगी में किसी नामित अधिकारी के दर्शन नहीं हुए। इससे फरियादियों को घंटों परेशानी का सामना करना पड़ा।
मनरेगा के तहत काम करने के बावजूद भुगतान नहीं हुआ। एक वर्ष से सिटी ब्लॉक मुख्यालय का चक्कर काट रहा हूं। कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
- कैलाश मौर्य, कंतित ग्रामीण।
- आवास की मांग को लेकर पिछले कई दिनों से ब्लॉक का चक्कर लगा रहा हूं। कोई सुनवाई नहीं हो रही।
- लल्लू राम, ककराही, हरिहरपुर बेदौली।
- नौ बजे क्या, एक बजे तक ब्लॉक पर कोई अधिकारी नहीं आया। फरियादी अपनी फरियाद करें भी तो किससे करें ?
- आशाराम भारती, नेता भाकपा माले।
बीडीओ का बयान आना है.......