फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   किसानों ने हाट शाखा राजगढ़ को स्थानांतरित करने का जताया विरोध

किसानों ने हाट शाखा राजगढ़ को स्थानांतरित करने का जताया विरोध

Sun, 04 Nov 2018 12:49 AM IST
Updated Sun, 04 Nov 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
किसानों ने हाट शाखा राजगढ़ को स्थानांतरित करने का जताया विरोध
मिर्जापुर। राजगढ़ के किसानों ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर राजगढ़ हाट शाखा को स्थानांतरित करने का विरोध जताया। कहा कि किसानों के धान और गेेहूं की खरीद कई वर्षो से राजगढ़ हाट शाखा पर होती है। लेकिन एक नवंबर को जब किसान हाट शाखा पर गए तो बताया गया कि यहां की हाट शाखा को क्षेत्र के पचोखरा में स्थानांतरित कर दिया गया है। किसानों ने डीएम हाट शाखा को दोबारा राजगढ़ में लाने की मांग की। कहा कि क्षेत्र के खोराडीह, खटखरिया, ताला, पड़वा, कम्हरिया, सेमरा, राजगढ़, धनसिरिया, गढ़वा, लूसा, नदिहार कुड़ी, दरवान, चौखड़ा आदि गांवों के किसान अपने धान एवं गेहूं की फसल को राजगढ़ के हाट शाखा पर बेचते हैं। हाट शाखा नजदीक होने के कारण उनको अपनी फसल लाने में काफी आसानी होती है। लेकिन एक नवंबर को हाट शाखा राजगढ़ को क्षेत्र के पचोखरा में स्थानांतरित किए जाने के बाद किसान परेशान है। किसानों ने तत्काल डीएम से हाट शाखा केंद्र को राजगढ़ में लाने की मांग की। इस अवसर पर प्रमोद पांडेय, प्रदीप कुमार, पवेक्षण सिंह, गुलाब, रामधनी, सरेश, विमलेश, दिलीप, जितेंद्र, प्रीतम कुमार, अशोक कुमार, संजू कुमारी, प्रभात कुमार, विनोद कुमार, रामकेश सिंह, गोपाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed