फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   जयंती पर याद किए गए आचार्य रामचंद्र शुक्ल

जयंती पर याद किए गए आचार्य रामचंद्र शुक्ल

Thu, 25 Oct 2018 12:35 AM IST
Updated Thu, 25 Oct 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
जयंती पर याद किए गए आचार्य रामचंद्र शुक्ल
मिर्जापुर। नगर के रमईपट्टी स्थित स्मारक शिक्षण संस्थान में साहित्य मनीषी आचार्य रामचंद्र शुक्ल की 134 वीं जयंती मनाई गई। इस मौके पर आयोजित गोष्ठी में साहित्यकारों ने आचार्य जी के जीवन मूल्यों पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डा. नरेंद्र तिवारी ने आचार्य जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। उन्होंने कहा कि आचार्य जी एक सफल आलोचक व साहित्यकार थे। विशिष्ट अतिथि अपर जिलाधिकारी राजित राम प्रजापति ने कहा कि आचार्य जी के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए वरिष्ठ साहित्यकार बृजदेव पांडेय ने कहा कि आचार्य जी ने हिंदी साहित्य की आजीवन सेवा करते रहे, जिनके योगदानों को भुलाया नहीं जा सकता। इसी क्रम में नरायन जी उपाध्याय, डा. श्याम सुंदर दास ने भी आचार्य जी को अपने विचारों से नमन किया। प्रबंधक राकेश चंद्र शुक्ल ने आचार्य जी की कविता प्रस्तुत कर उन्हें याद किया। इस दौरान आशीष चंद्र शुक्ल, अमिताभ पांडेय, केदार नाथ सविता, भोलानाथ कुशवाहा, अरविंद अवस्थी, इरफान कुरैशी, अजिता श्रीवास्तव, सुरेश त्रिपाठी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed