{"_id":"5baa8600867a557f721c28db","slug":"41537902080-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कौशल विकास कार्यक्रम को जनजन तक पहुंचाए जाने सीडीओ ने किया आवाह्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कौशल विकास कार्यक्रम को जनजन तक पहुंचाए जाने सीडीओ ने किया आवाह्न
Updated Wed, 26 Sep 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर मंगलवार को कौशल विकास मिशन के तहत राजकीय औद्योगिक संस्थान के सभागार में अंत्योदय दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में कौशल विकास मिशन के 108 सफल प्रशिक्षणार्थियों को सीडीओ ने प्रमाण पत्र और 106 प्रशिक्षणार्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। इस दौरान सीडीओ प्रियंका निरंजन ने कौशल विकास मिशन को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की।
मुख्य अतिथि सीडीओ प्रियंका निरंजन ने पं. दीनदयाल के चित्र पर पुष्प अर्पित व दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। छात्राओं ने सरस्वती वंदना के बाद स्वागत गीत प्रस्तुत किया। सीडीओ ने पं. दीनदयाल उपाध्याय के जीवन दर्शन पर प्रकाश डालते हुए उनके विचारों को आत्मसात करने की अपील की। कहा कि कौशल विकास कार्यक्रम को जनजन तक पहुंचाएं ताकि अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ मिल सके।
अध्यक्षता करते प्रधानाचार्य व जिला समन्वयक बीके प्रसाद ने प्रशिक्षणार्थियों को विभिन्न ट्रेडों में दक्षता हासिल कर देश के विकास में योगदान करने की अपील की। प्रधानाचार्य समेत जिला प्रबंधक नवीन कुमार पांडेय तथा संतोष कुमार जायसवाल ने बुके व स्मृति चिन्ह प्रदान कर सीडीओ का स्वागत किया। संस्थान के सुरक्षा अधिकारी गोपाल दास, नवीन कुमार पांडेय, श्रीकांत केशरी, उमाशंकर सिंह, विक्रांत सिंह, आशुतोष अग्रवाल, डा प्रतीक सिंह, सौरभ सिंह, टी त्रिपाठी, अजीत यादव व आकाश कुमार मौजूद रहे।