{"_id":"5b37c6964f1c1b6c4d8b97ae","slug":"41530381974-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज छह घंटे तक बाधित रहेगी बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज छह घंटे तक बाधित रहेगी बिजली
Updated Sat, 30 Jun 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। विद्युत विभाग की टीम ने शनिवार को नगर के एक दर्जन इलाकों में चेकिंग अभियान चलाकर विद्युत बकाएदारों एवं कटियामारों के विरुद्घ कार्रवाई की। अभियान के दौरान टीम ने 85 बकाएदारों का कनेक्शन काट दिया। करीब 100 उपभोक्ताओं से 26 लाख 71 हजार रुपये बकाया बिल वसूल किया।
अधिशासी अभियंता मनोज यादव ने बताया शनिवार को नगर के महुवरिया, कृष्णपुरम कालोनी, विंध्याचल, महंत शिवाला, कोर्ट रोड, बरकछा, देवरी, छतरीकापुरा, दुगौली, रामनगर सिकरी, लेडू और देवरी में चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग में उन्होंने पाया कि सभी गांवों में कई बकाएदारों द्वारा कई महीने से बिजली का बिल नहीं दिया जा रहा है। जिन्हें बिल जमा करने के लिए कहा गया तो जमा करने से इंकार कर दिया। ऐसे 85 बकाएदारों के कनेक्शन काट दिए गए। इस दौरान 36 लोगों को नए कनेक्शन दिए गए।
नगर में बिजली के तारों से छू रहे पेड़ की डालियों की छटनी के चलते एक जुलाई रविवार की सुबह दस से शाम चार बजे तक सखौरा उपकेंद्र से संबंधित टाउन नंबर तीन की आपूर्ति बाधित रहेगी। इससे नगर के रमईपटटी, कचहरी रोड, मिशन कमाउंड, तरकापुर मोहल्ले की बिजली नहीं रहेगी। यह जानकारी अधिशासी अभियंता नगर मनोज यादव ने दी।