{"_id":"5af9d9824f1c1bde408b54a4","slug":"41526323586-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिर्जापुर औराई मार्ग पर दस घंटे तक लगा रहा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिर्जापुर औराई मार्ग पर दस घंटे तक लगा रहा जाम
Updated Tue, 15 May 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
मिर्जापुर-औराई मार्ग पर लगा जाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। मिर्जापुर औराई मार्ग पर टेढ़वा पुल के पास वनवे होने के कारण सोमवार की दोपहर से रात नौ बजे तक सड़क जाम रहा। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारे लगी रही। जाम के चलते राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। यात्री खाने पीने के लिए तरह गए। एक बूंद पानी नहीं मिलने से बसों में सवार बच्चे परेशान रहे। लगभग दस घंटे से लगा जाम रात साढ़े नौ बजे तक खुल नहीं पाया था।
सोमवार की दोपहर अचानक मिर्जापुर औराई मार्ग पर भारी संख्या में वाहनों के पहुंचने के चलते जाम लग गया। टेढ़वा पुल के पास एक एक वाहन को गुजारने के चलते पुल के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारे लग गई। इससे मार्ग पर आने वाले सारे वाहन जाम में फंस गए। दोपहर से रात तक लगे जाम के चलते यात्रियों को काफी कठिनाई हुई। जाम के दौरान सबसे अधिक ट्रक फंसे रहे। इसवके बाद बारात व बनारस आने जाने वाली बसे भी फंसी रही। सड़क किनारे कोई खाने पीने की दुकान नहीं होने के कारण यात्रियों को जाम के दौरान खाद्य सामग्री नहीं मिल पाई। यात्री पानी तक के लिए परेशान रहे। किसी तरह बच्चों के लिए पानी की मांग करने पर सड़क किनारे रहने वाले लोगों ने अपने घर से पानी लाकर उनको दिया। तब जाकर उनकी प्यास बुझ पाई। रात करीब नौ बजे किसी तरह पुलिस ने धीरे धीरे कर एक एक वाहन को आगे बढ़ाया तब जाकर जाम खुल पाया।