फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   मृतक प्रधान की पत्नी पूनम बनी प्रधान

मृतक प्रधान की पत्नी पूनम बनी प्रधान

Sun, 25 Feb 2018 12:12 AM IST
Updated Sun, 25 Feb 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
मृतक प्रधान की पत्नी पूनम बनी प्रधान
मड़िहान/राजगढ़। राजगढ़ के सेमरा बरहो और पटेहरा कला ब्लाक के बहुती गांव में ग्राम प्रधान के रिक्त पद के लिए 22 फरवरी को उपचुनाव हुआ था। शनिवार को दोनों ब्लाकों मतगणना हुई। इस दौरान राजगढ़ के सेमरा बरहो की पूनम देवी और पटेहरा कला के बहुती गांव के ग्राम प्रधान रामभवन पटेल निर्वाचित घोषित किए गए।
विज्ञापन

राजगढ़ ब्लॉक के सेमरा बरहो गांव के ग्राम प्रधान के रिक्त पद के लिए हुए उपचुनाव की मतगणना शनिवार को कड़ी सुरक्षा में हुई। इस गांव के प्रधान रहे रामाश्रय की सड़क हादसे में मौत के बाद यह सीट खाली हुई थी। इस पद पर हुए उपचुनाव में रामाश्रय की पत्नी पूनम देवी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी विनोद को 83 मतों से हराया। पिछले चुनाव में भी विनोद 45 मतों से चुनाव हार गए थे। इस दौरान जोनल मजिस्ट्रेट सविता यादव, सेक्टर मजिस्ट्रेट रामजीत मौर्य, जिला पंचायत राज अधिकारी बालेशधर द्विवेदी, जय प्रकाश सिंह आदि मौजूद रहे। मतगणना के बाद पूनम के प्रधान घोषित करने के बाद समर्थकों ने अबीर, गुलाल के साथ जीत का जश्न मनाया।
विज्ञापन

उधर, पटेहरा ब्लॉक सभागार में बहुती गांव के प्रधान पद पर रामभवन पटेल निर्वाचित घोषित किए गए। ब्लाक परिसर में मतगणना निर्वाचन अधिकारी मुुकेश कुमार सारंग के नेतृत्व में प्रात: आठ बजे से मतगणना शुुरु हुई जो अपराह्न एक बजे तक चली। प्रधान पद के उपचुनाव में राम भवन पटेल को 834 मत मिले जबकि प्रतिद्वंद्वी अजय तिवारी 500 मत मिले। वहीं दिवंगत प्रधान के पुत्र विजय भारती को महज 260 मत मिले। प्रधान पद के लिए कुल 12 उम्मीदवार मैदान थे। निर्वाचन अधिकारी ने राम भवन को निर्वाचित घोषित करते हुए उन्हें जीत का प्रमाणपत्र दिया। इस दौरान तहसीलदार लालगंज ओमप्रकाश पांडेय, क्षेत्राधिकारी केपी सिंह, एसओ केके सिंह, चौकी प्रभारी उमाशंकर गिरि, कमलेश पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed