फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   नगर में रूट मार्च निकालकर पुलिस ने दिया शांति का संदेश

नगर में रूट मार्च निकालकर पुलिस ने दिया शांति का संदेश

Fri, 26 Jan 2018 12:40 AM IST
Updated Fri, 26 Jan 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
नगर में रूट मार्च निकालकर पुलिस ने दिया शांति का संदेश
गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर रेलवे स्टेशन पर जांच करते पुलिसकर्मी
मिर्जापुर। पद्मावती फिल्म के विरोध और गणतंत्र दिवस दिवस को देखते हुए गुरुवार को अपर पुलिस अधीक्षक नगर प्रकाश स्वरूप पांडेय के नेतृत्व में पुलिस ने नगर के रूट मार्च किया। इस दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग देने और किसी के बहकावे में न आने की अपील रखने की अपील आम लोगों से की गई। चेतावनी भी दी गई कि अगर किसी ने शांति भंग करने की कोशिश की तो उसके विरुद्घ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक नगर प्रकाश स्वरूप पांडेय ने बताया कि पद्मावत के विरोध और गणतंत्र दिवस पर शांति व्यवस्था के लिए गुरुवार को रूट मार्च निकाला गया। रूट मार्च पुलिस लाइन से होते हुए नगर के संकट मोचन, वासलीगंज, घंटाघर, महुवरिया के रास्ते राजश्री पैलेस शुक्लहा पहुंचकर समाप्त हुआ। इस दौरान लोगों को संदेश दिया गया कि वह किसी के बहकावे में आकर गलत कदम नहीं उठाएं। उनके ऐसा करने से नगर की शांति भंग हो सकती है। जो भी आपसी भाईचारा को बिगाड़ने का प्रयास करे उसे नकार दें और ऐसे लोगों को कानून के हवाले कर दें। इस दौरान सीओ सदर बृजेश तिवारी, कटरा, शहर देहात, क्यूआरटी, पीएसी समेत अन्य फोर्स मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed