{"_id":"5a57aab14f1c1b25198b46d3","slug":"41515694769-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के सिनेमाघरों में न दिखाया जाय पद्मावती फिल्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के सिनेमाघरों में न दिखाया जाय पद्मावती फिल्म
Updated Thu, 11 Jan 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। नगर के ग्रीनलैंड कालोनी स्थित अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के कैंप कार्यालय में गुरुवार को हुई बैठक में जिला प्रशासन से जिले के सिनेमाघरों में पद्मावत फिल्म नहीं दिखाने की मांग की।
बैठक में मुख्य अतिथि राजेश सिंह ने कहा कि 25 जनवरी से फिल्म पद्मावत का प्रदर्शन हो रहा है। क्षत्रिय महासभा पूरे देश में इसका विरोध करेगी। उन्होंने कहा कि महासभा 19 जनवरी को शांतिपूर्ण तरीके से मार्च निकाल कर नगर के विभिन्न रास्तों से होते हुए जिलाधिकारी को पत्रक सौंपेगी। इसमें जिलाधिकारी से मांग किया जाएगा कि जिले के किसी भी सिनेमा घर में पद्मावत फिल्म न दिखाई जाए। कहा कि फिल्म में रानी पद्मिनी जो पूरे देश की आन-बान-शान की प्रतीक हैं, जिन्होंने 16 हजार विभिन्न हिंदू समाज की महिलाओं के साथ जौहर व्रत को लेकर अपने शरीर को आग के हवाले कर दिया था। पद्मावत फिल्म में फिल्माया गया सीन समाज को आहत करने वाला है। उन्होंने कहा कि पद्मावत फिल्म को सबसे पहले हिंदू समाज व क्षत्रिय समाज जिसे अपना अग्रणी मानता है, उन्हें दिखाया जाय। उसके बाद हरी झंडी मिलने के बाद ही सिनेमाघरों में दिखाया जाय नही तो अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा आंदोलन को बाध्य होगी। जिसकी सारी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रमोद सिंह चंदेल व संचालन नगर अध्यक्ष विनय सिंह ने किया। इस मौके पर प्रिंस सिंह, बृजेश प्रताप सिंह, विकास सिंह के अलावा जिले, ब्लॉक व नगर के पदाधिकारी मौजूद रहे।