{"_id":"5a2ece294f1c1b9f678c0b78","slug":"41513016873-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाबीर के भव्य अन्नकूट श्रृंगार का भक्तों ने किया दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाबीर के भव्य अन्नकूट श्रृंगार का भक्तों ने किया दर्शन
Updated Mon, 11 Dec 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मिर्जापुर। नगर के लोहंदी स्थित लोहंदी महावीर का रविवार को अन्नकूट शृंगार देखने भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। सुमधुर भजनों से कलाकारों ने लोगों का मन मोह लिया। मंदिर परिसर को आकर्षक लाइटों से सजाया गया था। महाबली हनुमान को मिठाई, मेवा एवं फल का भोग लगाया गया।
बड़े-बड़े थालों में मोतीचूर के लड्डू, गुलाब जामुन, मक्खनबरा, सोहनहलवा, खोवे की बर्फी एवं मेवे से बना पकवानों का भोग लगाया गया। दर्शन के लिए मंदिर का पट खुलते ही जय श्री राम व महाबली हनुमान के जयकारे से क्षेत्र गूंज उठा। भक्तों ने दर्शन के पश्चात प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर हुई भजन संध्या में कलाकारों ने भजनों से लोगों को विभोर कर दिया। भजनों का दौर देर रात्रि तक चलता रहा। मुख्य यजमान शिवपूजन सिंह, सलिल पांडेय, वंशनारायण पांडेय, विनय सिंह, बंकटेश्वर शुक्ला, उमेश कुमार वर्मा, डा. शक्ति श्रीवास्तव, विष्णु सिंह आदि ने तन-मन व धन से सहयोग किया। अर्धरात्रि में मंदिर के पुजारी एवं संरक्षक संतोष कुमार उपध्याय ने महाप्रभु की आरती कर सुख समृद्धि की कामना की।