{"_id":"5977937b4f1c1bb3088b4582","slug":"41501008763-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करेंट लगने से लाइनमैन झुलसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करेंट लगने से लाइनमैन झुलसा
Updated Wed, 26 Jul 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अहरौरा । एक माह मे तीसरी बार जले ट्रांसफार्मर को बदलने के लिये विद्युत पोल पर चढ़ा प्राइवेट लाइनमैन करेंट लगने से झुलस गया। वह पोल से जमीन पर गिर गया, जिससे गंभीर चोटें आई हैं। उसे को अहरौरा सीएचसी लाया गया जहां हालत खराब होने पर उसे वाराणसी रेफर कर दिया गया। घटना मंगलवार की सुबह थाना क्षेत्र के मोहरपुर गांव की है। बताते चलें कि क्षेत्र के मोहरपुर गांव में लगा 100 केवीए का ट्रांसफार्मर एक माह में तीसरी बार जल चुका है। रविवार को भी गांव में लगा ट्रांसफार्मर जल गया था,जिसे बदलने की ग्रामीणों ने कई बार विद्युत विभाग के अधिकारियों से शिकायत किया। मंगलवार की सुबह जले ट्रांसफार्मर को बदलने के लिये नगर क्षेत्र के बुढादेइ मोहल्ला निवासी कलामुद्दीन 32 वर्ष पुत्र बलाउद्दीन विद्युत पोल पर चढ़ कर तार को खोल ही रहा था कि तभी उसी दौरान विद्युत सप्लाई शुरु हो गई,और युवक पोल से झुलस कर जमीन पर गिर पड़ा और घायल हो गया ।