फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   377 couples got married in mass marriage

Mirzapur News: सामूहिक विवाह में एक-दूजे के हुए 377 जोड़े

Sun, 25 Feb 2024 01:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 25 Feb 2024 01:12 AM IST
विज्ञापन
377 couples got married in mass marriage
मिर्जापुर। महुवरिया स्थित राजकीय इंटर कॉलेज परिसर में शनिवार को केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल और कई अन्य जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी आयोजित सामूहिक विवाह में 377 जोड़ों ने एक दूसरे को वरमाला पहनाई और सामाजिक रीति रिवाज से वैवाहिक बंधन में बंधे।
विज्ञापन


जिला समाज कल्याण विभाग की तरफ से संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत कुल 377 जोड़े एक-दूजे के हुए। मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि प्रदेश सरकार कन्याओं की जिम्मेदारी से माता-पिता को मुक्त करने का प्रयास कर रही है, ताकि वे किसी भी कन्या को बोझ न समझें। सरकार आर्थिक रूप से गरीब परिवाराें, बेसहारा लोगों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है। इसमें मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना प्रमुख है। ऐसे माता-पिता जो आर्थिक रूप से अपनी पुत्री की शादी करने में सक्षम नहीं है, वे मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का लाभ प्राप्त कर अपनी पुत्रियाें की शादी करा पा रहे हैं। नगर विधायक रत्नाकर मिश्र, छानबे विधायक रिंकी कोल, नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी, अपना दल एस के जिलाध्यक्ष इं. रामलौटन बिंद, सीडीओ विशाल कुमार और जिला समाज कल्याण अधिकारी गिरीश दुबे ने कार्यक्रम में मौजूद रहकर आशीर्वाद प्रदान किया और उनके सुखद की कामना की। विवाह के बाद कुछ जोड़ों ने सेल्फी भी ली। सामूहिक विवाह में सिटी विकास खंड के 49, छानबे के 27, पटेहरा कला के 70, लालगंज के 87, कोन के 14, हलिया के 126 एवं नगर पालिका मिर्जापुर के चार समेत कुल 377 जोड़े शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed