फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   37 infected including police, doctors, judicial personnel

पुलिस, डाक्टर, न्यायिक कर्मी समेत 37 संक्रमित

Wed, 12 Jan 2022 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
37 infected including police, doctors, judicial personnel
मिर्जापुर। इस बार के संक्रमण में बुधवार को जिले में पिछले 12 दिनों में सबसे अधिक 37 संक्रमित मिले। नए वर्ष के प्रथम दिन से शुरू हुआ सिलसिला दिन प्रतिदिन बढ़ता चला जा रहा है। मंगलवार को 34 संक्रमित मिलने के बाद बुधवार को 37 संक्रमित मिले। बुधवार के चार के स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज कर दिया गया। जिले में एक्टिव केस 129 हो गए हैं।
विज्ञापन

जिले में पिछले 12 दिनों से लगातार कोविड संक्रमित मिल रहे है। जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 11 हजार 193 है। अब तक 10 हजार 982 लोगों स्वसस्य होने पर उनको डिस्चार्ज किया जा चुका है। जिले में अब तक 117 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। जिले में एक्टिव केस 129 है। सीएमओ डा. राजीव सिंघल ने बताया कि जिले में बुधवार को 3100 की रिपोर्ट आई है। इसमें 29 संक्रमित मिले है। आठ संक्रमितों की रिपोर्ट गैर जनपद में जांच के बाद आई है। संक्रमित में 30 पुरुष और सात महिला है। बुधवार को जो संक्रमित मिले है। उसमें पुलिस, डाक्टर और न्यायिक कर्मी है। जिले में अब तक 11 लाख 38 हजार 60 का सैंपल लिया जा चुका है। 11 लाख 36 हजार 488 की रिपोर्ट आई है। 1572 की रिपोर्ट बाकी है। जिले में छह लाख 69 हजार 14 लोगों की एंटीजन से जांच की गई है।
विज्ञापन

हजारों छात्रों को लगा कोविड का टीका
मिर्जापुर। दस हजार से अधिक किशोर-किशोरियों को बुधवार को टीका लगाया गया। जिले में एक लाख 75 हजार 127 किशोर -किशोरियों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। अब तक 57,483 को टीका लगाया जा चुका है। बुधवार को चील्ह पीएचसी पर 1609, गुरुसंडी पर 479, विजयपुर में 1335, पड़री में 751, कछवां में 519, सीखड़ में 803, जमालपुर में 1359, चुनार में 894, लालगंज में 724, हलिया में 868, पटेहरा में 333, राजगढ़ में 520, मंडलीय अस्पताल में 733 लोगों को टीका लगाया गया। 18 प्लस में प्रथम डोज में 98 प्रतिशत से अधिक को सेकेंड डोज में 59 प्रतिशत का लक्ष्य पूरा कर लिया गया है। सेंट जेवियर स्कूल रतनगंज और जसोवर में टीकाकरण कैंप लगाया गया। इस दौरान प्रधानाचार्य प्रशांत जायसवाल ने अभिभावकों से बच्चों का टीकाकरण कराने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

किशोरों को लगा टीका
जमालपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के तहत बुधवार को प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. राजन सिंह की देखरेख में कुल 17 विद्यालयों में किशोरों को कोरोना का टीका स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा लगाया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कुल 1378 किशोरों को कोवैक्सीन का टीका लगाया। किशोरों के टीकाकरण अभियान का निरीक्षण जिला प्रतिरक्षण अधिकारी नीलेश श्रीवास्तव ने किया। उन्होंने देवकली इंटर कॉलेज जमालपुर एवं उमरावती देवी इंटरमीडिएट कालेज धारा में जाकर टीकाकरण अभियान को देखा। किशोरों को टीकाकरण करवाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed