{"_id":"60b7ce5d8ebc3e34e2607999","slug":"36-dilapidated-houses-in-the-city-mirzapur-news-vns592711969","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर में 36 जर्जर मकान, बरसात में हादसे का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर में 36 जर्जर मकान, बरसात में हादसे का खतरा
विज्ञापन
मिर्जापुर। बरसात के समय जर्जर मकान के गिरने की आशंका बनी रहती है। जिले में जर्जर मकान गिरने के हादसे भी हो चुके है। नगरपालिका की ओर से जर्जर मकानों को चिह्नित भी किया गया है, पर इसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। इससे आने वाले बरसात में इन मकानों पर खतरे के बादल मंडरा रहे है। हादसे की आशंका को देखते हुए एएसपी सिटी संजय कुमार वर्मा ने नगर के जर्जर मकानों की सूची को डीएम को भेजा है। जिसे जर्जर मकान को खाली कराया जा सके।
जिले में भी बरसात के समय जर्जर मकान के गिरने से हादसा हो चुका है। दो वर्ष पूर्व नगर के घंटाघर में जर्जर मकान गिरने से माता-पिता और पुत्र की मौत हुई थी। हाल ही में एक माह पूर्व नगर के शहर कोतवाली के सामने एक मकान गिरने से पति-पत्नी और उनके तीन बच्चों की मौत हो गई थी। एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत ने सबको झकझोर दिया था। जिले में लगातार जर्जर मकान गिरने से जन-धन की हानि हो रही है, पर इन मकानों के लिए कोई ठोर रणनीति नहीं बनाई जा रही है। नगरपालिका सिर्फ नोटिस देकर खानापूर्ति कर लेता है। नगर पालिका की ओर से नगर में 36 मकान चिहिन्त किए गए है। बड़ी बात कि जर्जर मकान में बाट-माप विभाग भी है। एएसपी सिटी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि हाल ही में हुए हादसे और आने वाले समय में बरसात को देखते हुए जर्जर मकान की सूची नगरपालिका से मांगी गई थी। नगरपालिका ने 36 जर्जर मकान की सूची दिया था। इस सूची को जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को भेजा गया है। जिससे इन जर्जर मकानों के निस्तारण का प्रयास किया जा सके।
..................................................
इन स्थानों पर है जर्जर मकान
नगर के बाजीरा कटरा, पसरहट्टा, गिरधर चौराहा, बड़ी माता, बदमतर, इमलहा, हरना की गली, बरौधा कचार, लालडिग्गी, गौरियान, मालवीय नगर, चिकाने टोला, धोबियान गली, नटवा, बुढ़ेनाथ, गोसांई टोला, तुलसी चौक, बाट-माप विभाग गनेशगंज, झावांगढ़, त्रिमोहानी, अनगढ़, सुरेका स्टेट, महंथ शिवाला, रमईपट्टी, तेलियागंज, कामता प्रसाद की गली आदि है।
विज्ञापन
नगरपालिका की ओर से 36 जर्जर मकान की सूची मिली थी। बरसात का समय आने वाला है तो इन मकानों के निस्तारण के लिए डीएम को पत्र लिया गया है। जिससे समय रहते एहतिहात के तौर पर कार्रवाई की जा सके।
संजय कुमर वर्मा, एएसपी सिटी