फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   36 corona found including 20 women infected

20 महिला समेत मिले 36 कोरोना संक्रमित, 24 की छुट्टी

Fri, 11 Sep 2020 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
36 corona found including 20 women infected
मिर्जापुर। जिले में लगतार 72 वें दिन गुरुवार को 20 महिला समेत 36 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पाजिटिव आई। 24 के स्वस्थ होने पर उनको डिस्चार्ज कर दिया गया। 36 पाजिटिव मिलने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या 1980 हो गई है। जिले में कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या 27 है। डिस्चार्ज होने वालों की कुल संख्या 1638 है। एक्टिव केस 315 है। 41 लोग आईसोलेशन व 177 लोग होम हाईसोलेशन में है।
विज्ञापन

कोरोना के सर्विलांस अधिकारी डा. अजय कुमार ने बताया कि मंगलवार को एक हजार 477 की रिपोर्ट आई है। इसमें 36 पाजिटिव आए है। पाजिटिव में 16 पुरुष और 20 महिला है। पाजिटिव पाए गए लोगों में शिवपुर विंध्याचल से एक पुरुष, छोटी बारी भरुहना से एक महिला, आवास विकास से एक पुरुष, गैपुरा विंध्याचल से एक पुरुष व एक महिला, कोल्हूआ चील्ह से चार पुरुष व चार महिला, न्यू पीएचसी अदलहाट से एक महिला, कुशहां विजयपुर से एक पुरुष,हलिया से एक पुरुष,कजरहवा पोखरा से एक महिला, डूबा कार्यालय से एक कर्मचारी, नीबी गहरवार से एक पुरुष, अनंतरामपट्टी से एक पुरुष व एक महिला, जुड़िया पटेहरा से एक पुरुष व चार महिला, मतवार से एक महिला,डगमगपुर डीबीएल कंपनी से एक पुरुष,विसुंदरपुर से एक पुरुष, पांडेयपुर से एक महिला, टीबी कालोनी से एक महिला, जमुआ से एक महिला, ढड़िया भांवा से एक महिला, चपउर कला से एक महिला, रमईपट्टी से एक महिला, नदौली करौंदी से एक पुरुष है। 24 लोगों को डिस्चार्ज किया गया। इसमें 17 पुरुष और सात महिला है। जिले में अब तक 80 हजार 665 सैंपल लिया जा चुका है। 78 हजार 257 की रिपोर्ट आई है। दो हजार 608 की रिपोर्ट आना बाकी है। जिले में अब तक 45 हजार 590 की एंटीजेेन कीट से जांच कराई गई है। जिले में इस समय 118 हाट स्पाट है। इसमें 84 ग्रामीण और 34 शहरी क्षेत्र में है।
विज्ञापन

......................................................................................सांसद आदर्श गांव ददरी में मिले दो मिले पाजिटिव
ड्रमंडगंज । प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेलन बरौधा की ओर से हलिया ब्लाक के सांसद आदर्श गांव ददरी में गुरुवार को कोरोना टेस्ट के लिए कैंप लगाया गया । ददरी हनुमान मंदिर प्रांगण में लगाए गए कैंप में एंटीजेन किट द्वारा कुल 61 लोगों का कोरोना टेस्ट किया गया । प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरौधा के लैब टेक्नीशियन बैजनाथ ने बताया कि 61 लोगों की जांच में दो लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव पाई गई है । स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पाजिटिव पाए गए दोनों लोगों को सावधानी पूर्वक होम आइसोलेशन में रहने की हिदायत दी है। जांच टीम में फार्मासिस्ट दशरथ लाल, सीएचओ मधु यादव भी शामिल रहीं ।
विज्ञापन
विज्ञापन

................................
मिर्जापुर-
कुल केस-1980
आईसोलेशन-41
होम आईसोलेशन-177
स्वस्थ हुए-1638
एक्टिव केस-315
कुल मौत-27
नए रोगी- 36
हाट स्पाट-118
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed