{"_id":"6828da5e1abaf9e815017f96","slug":"3563-people-in-the-district-are-landless-the-truth-came-out-from-the-survey-mirzapur-news-c-192-1-svns1033-133897-2025-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: जिले में 3563 लोग भूमिहीन, सर्वे से सामने आया सच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: जिले में 3563 लोग भूमिहीन, सर्वे से सामने आया सच
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले में पीएम आवास प्लस योजना के तहत सर्वे की अंतिम तिथि बृहस्पतिवार को समाप्त हो गई। इस सर्वे के मुताबिक जिले में अभी भी 3563 लोग ऐसे हैं, जिनके पास अपनी जमीन नहीं है।
पहले यह सर्वे 30 अप्रैल तक होना था, लेकिन बाद में तिथि बढ़ाकर एक मई कर दी गई थी। उसके दोबारा इसकी तिथि बढ़ाकर 15 मई की गई। इस बार शासन ने एक सुविधा यह दी थी कि जो पात्र हैं लेकिन उनके पास ग्राम पंचायत के अधिकारी नहीं पहुंचते हैं, तो वे खुद अपना सर्वे कर सकते हैं।
19040 लोगों ने स्वत: अपना सर्वे किया। वहीं, ग्राम पंचायत के कर्मचारियों ने 91681 लोगाें का सर्वे किया। इस तरह कुल 110721 लोगों का सर्वे किया गया। इस योजना के तहत बेघर, कच्चे मकान और बेसहारा लोगों को पक्का मकान बनवाने के लिए केंद्र सरकार की ओर से ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। डीडीओ व प्रभारी पीडी श्रवण कुमार राय ने बताया कि सर्वे पूरा हो गया है। शासन को इसकी सूचना भेजी जा रही है। इसके बाद जो लक्ष्य निर्धारित किया जाएगा, उसके अनुसार पात्रों को लाभ दिया जाएगा।