{"_id":"66e61f60923fdc6792077855","slug":"35-posts-including-ventilator-technician-will-be-adjusted-on-qualification-basis-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-122143-2024-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: वेंटिलेटर टेक्नीशियन समेत 35 पदों पर योग्यता के आधार पर होगा समायोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: वेंटिलेटर टेक्नीशियन समेत 35 पदों पर योग्यता के आधार पर होगा समायोजन
विज्ञापन
मिर्जापुर। कोरोना संक्रमण के दौरान एनएचएम के तहत आउटसोर्सिंग पर तैनात वेंटिलेटर टेक्नीशियन, ओटी टेक्नीशियन आदि को जुलाई माह में हटा दिया गया था। अब इन पदों पर कोरोना संक्रमण के दौरान कर्मचारियों को योग्यता के आधार पर समायोजित करने का शासन स्तर से आदेश आया है। इसके साथ ही खाली पदों पर जल्दी ही समायोजन की तैयारी शुरू कर दी गई है।
वर्ष 2020 में कोरोना संक्रमण के दौरान वेंटिलेटर टेक्नीशियन, ओटी टेक्नीशियन, लैब टेक्नीशियन आदि पदों पर आउटसोर्सिंग से तैनाती हुई थी। इनमें मंडलीय अस्पताल में वेंटिलेटर के संचालन के लिए छह टेक्नीशियन की तैनाती की गई थी। आठ ओटी टेक्नीशियन की भी तैनाती की गई थी। बीते जुलाई माह में आउटसोर्सिंग पर तैनात कर्मचारियों को हटा दिया गया था। इसके बाद खाली पदों पर भर्ती के लिए शासन से पत्राचार किया गया। इस संबंध में अमर उजाला में भी एक माह से नहीं हैं टेक्नीशियन, वेंटिलेटर बने शो पीस शीर्षक से खबर प्रमुखता से प्रकाशित हुई थी। इस बीच प्रमुख सचिव चिकित्सा व परिवार कल्याण पार्थ सारथी सेन शर्मा ने खाली पदों लैब अटेंडेंट, वेंटिलेटर टेक्नीशियन, ओटी टेक्नीशियन, वार्ड बॉय समेत खाली पड़े 35 पदों पर योग्यता के आधार पर कोरोना संक्रमण के दौरान आउटसोर्सिंग पर तैनात रहे कर्मचारियों को ही योग्यता के आधार पर समायोजित करने का आदेश दिया है। एसीएमओ डाॅ. मुकेश प्रसाद ने बताया कि खाली पड़े पदों पर आउटसोर्सिंग पर पूर्व में तैनात कर्मचारियों को ही योग्यता के आधार पर समायोजित करने का आदेश आया है। विभिन्न पदों पर योग्यता के आधार पर समायोजित किया जाएगा। बीते जुलाई माह में आउटसोर्सिंग पर तैनात कर्मचारियों को हटा दिया गया था।