फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   3,495 young people submitted online applications at the voter registration camp.

Mirzapur News: मतदाता पंजीकरण शिविर में 3495 युवाओं ने किया ऑनलाइन आवेदन

Tue, 27 Oct 2026 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
3,495 young people submitted online applications at the voter registration camp.
- विशेष शिविरों में 7293 आवेदन आए, ऑनलाइन आवेदनों की संख्या ऑफलाइन से कम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मिर्जापुर। युवाओं के लिए हुए विशेष मतदाता पंजीकरण शिविरों में अब 7293 आवेदन आए। इनमें 3495 युवाओं ने ऑनलाइन और 3798 ने ऑफलाइन आवेदन किया। दोनों चरणों के आंकड़ों में दूसरे चरण में ऑनलाइन आवेदनों की संख्या ऑफलाइन आवेदनों से अधिक रही।
जिले में पहली बार मतदाता बनने वाले युवाओं के लिए 17 और 24 अक्तूबर को विशेष शिविर लगा। पहले चरण में ऑफलाइन आवेदनों की संख्या 1353 रही, जबकि ऑनलाइन आवेदन 691 आए। वहीं, दूसरे चरण में ऑनलाइन आवेदनों की संख्या बढ़कर 2804 हो गई, जबकि ऑफलाइन आवेदन 2445 आए।
विज्ञापन

जिले में कुल मतदाताओं की संख्या लगभग 16,82,966 है। एसआईआर से पहले जिले में मतदाताओं की संख्या 15,67,539 थी। 57 थर्ड जेंडर मतदाता भी बढ़े हैं। उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं एडीएम विनोद कुमार सिंह ने बताया कि विशेष अभियान के तहत दो चरणों में आवेदन मांगे थे। अब आगे चुनाव आयोग के निर्देश पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मतगणना में शामिल होंगे डीएम और एडीएम
वाराणसी में 27 अक्तूबर को विधान परिषद के वाराणसी खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन की मतगणना होगी। इसमें जिले से जिलाधिकारी और अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) शामिल होंगे। अपर जिलाधिकारी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि वे मतगणना में शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed