फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   348 patients were treated at Chief Minister's Jan Arogya Mela

Mirzapur News: मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में 348 मरीजों का हुआ उपचार

Mon, 03 Jul 2023 12:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jul 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
348 patients were treated at Chief Minister's Jan Arogya Mela
मिर्जापुर। जिले में स्थित स्वास्थ्य केंद्रों में रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेला का आयोजन किया गया। इसमें छानबे क्षेत्र में स्थित स्वास्थ्य केंद्रों में 188, हलिया में 63 और जमालपुर क्षेत्र में स्थित स्वास्थ्य केंद्रों पर 97 मरीजों समेत कुल 348 का उपचार किया गया।
विज्ञापन

जिगना क्षेत्र के पीएचसी विजयपुर, नरोइया, अकोढ़ी, विरौरा, बिहसड़ा (कुशहा) में आयोजित मेले में 188 मरीजों का इलाज किया गया। विजयपुर केंद्र पर होम्योपैथिक चिकित्सक डाॅ. डीके मिश्र, डाॅ. गिरजेश, डाॅ. पुनीत वर्मा आदि मौजूद रहे। हलिया क्षेत्र न्यू पीएचसी मतवार में कुल 63 मरीजों का उपचार कर चिकित्सकों ने दवा वितरित की। इस दौरान डाॅ.अभिषेक जायसवाल, डाॅ. निर्मल, डाॅ. रीना सिंह आदि मौजूद रहीं। जमालपुर क्षेत्र स्थित स्वास्थ्य केंद्रों पर 97 मरीजों की जांच कर दवा वितरित की गई। देवरीला में डाॅ.मनोज कुमार यादव के नेतृत्व में 62 एवं भाईपुर कला में डाॅ. संजीव कुमार गुप्ता की देखरेख में 35 मरीजों की जांच कर दवा दी गई। इस दौरान डाॅ.सत्येंद्र सिंह, डाॅ.मनोज चतुर्वेदी, डाॅ.अजय कुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed