{"_id":"5cd08954bdec22077f3acd69","slug":"31557170516-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत उपकेंद्र राजगढ़ धमके महाप्रबंधक, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत उपकेंद्र राजगढ़ धमके महाप्रबंधक, मचा हड़कंप
Tue, 07 May 2019 10:25 AM IST
वाराणसी ब्यूरो
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मिर्जापुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मिर्जापुर
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 May 2019 10:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी की ओर जा रहे पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक रविवार की शाम विद्युत उपकेंद्र राजगढ़ पहुंचे तो कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। प्रबंध निदेशक गोविंद राजू एनएस वहां पर जानकारी आदि लेने के बाद वाराणसी के लिए प्रस्थान कर गए। लोकसभा चुनाव को देखते हुए उन्होंने शासन के बनाए गए गाइड लाइन के मुताबिक विद्युत आपूर्ति किए जाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
प्रबंध निदेशक गोविंद राजू एनएस रविवार की शाम सोनभद्र से वापस लौट रहे थे। जैसे ही विद्युत उपकेंद्र राजगढ़ के पास साढ़े छह बजे उनका वाहन पहुंचा वे विद्युत उपकेंद्र जा पहुंचे। वहां मौजूद कर्मचारियों ने जैसे ही वाहन के बोर्ड पर बोर्ड का प्लेट देखा तो उनमें अफरा-तफरी मच गई। जानकारी मिलते ही अवर अभियंता मौके पर पहुंच गए। महाप्रबंधक ने विद्युत उपकेंद्र का भ्रमण किया। उन्होंने अवर अभियंता से क्षेत्र में आपूर्ति को लेकर पूछताछ की। उन्होंने अलग-अलग फीडरों की ओर निकले ट्रांसफार्मरों के बारे में जानकारी ली। लोकसभा चुनाव को देखते हुए उन्होंने शासन के बनाई गाइड लाइन के मुताबिक आपूर्ति किए जाने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान कर्मचारियों की समस्याओं को भी न सिर्फ सुना बल्कि उनके मानदेय आदि के बारे में पूछताछ की। कम मानदेय दिए जाने पर नाराजगी जताई। निरीक्षण के दौरान कुछ ट्रांसफार्मर में तेल की कमी देख उन्होंने संबंधित कंपनी को फोनकर फटकार लगाई। इस अवसर पर अवर अभियंता राजेश कुमार मिश्रा, उप केंद्र परिचालक राजेश सिंह, मीटर रीडर उदय प्रताप, दिलीप कुमार, रमेश, लाइनमैन अनिल कुमार, त्रिलोकी सिंह व अशोक कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन