{"_id":"5c0eb462bdec22414a2b007f","slug":"31544467554-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समीर को पटखनी देकर बाली पहलवान ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समीर को पटखनी देकर बाली पहलवान ने मारी बाजी
Updated Tue, 11 Dec 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जिगना। छानबे विकास खंड के नीबी गहवार बंगला घाट पर सोमवार को कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। इसमें पुरुष पहलवानों के साथ ही महिला पहलवानों ने भी प्रतिभाग किया। कुश्ती दंगल में मंशा पहलवान हरिद्वार ने सोनू पहलवान हरियाणा को पटखनी देकर पांच हजार की कुश्ती जीती। पारस थापा नेपाल व सोनू पहलवान राजस्थान के बीच हुई कुश्ती में सोनू पहलवान ने बाजी मारी।
चंदन पहलवान मुगलसराय को चित कर पारस पहलवान मुजेहरा ने बाजी मारी। सुशील पहलवान दिल्ली व पारस थापा पहलवान नैपाल के बीच हुई कुश्ती में सुशील पहलवान ने बाजी मारी। महिला पहलवानों में मोनिका पहलवान दिल्ली व लाडो पहलवान बंगाल की हुई कुश्ती में मोनिका पहलवान ने पांच हजारी कुश्ती पर जीत दर्ज किया। दंगल की सबसे बड़ी कुश्ती बाली पहलवान हरिद्वार व समीर पहलवान दिल्ली के बीच 21 हजार रुपये की हुई। इसमें बाली पहलवान ने समीर को पटखनी देकर जीत दर्ज किया। इसके अलावा दर्जनों पहलवानों ने दांव पेंच का प्रदर्शन कर लोगों का वाहवाही लूटा। निर्णायक की भूमिका में राम शिरोमणि पांडेय रहे व संचालन बाबा सिंह ने किया। कुश्ती दंगल में प्रधान आनंद सिंह गुड्डू व क्षेत्र पंचायत सदस्य रमेश सिंह का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर पवन पांडेय, भास्कर सिंह, पुष्पेंद्र सिंह, इंद्रजीत सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
समीर को पटखनी देकर बाली पहलवान ने मारी बाजी