{"_id":"5c0abb9bbdec22417e300de0","slug":"31544207259-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीबीए के कार्यकारिणी वर्ष 2019 के चुनाव कार्यक्रम घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीबीए के कार्यकारिणी वर्ष 2019 के चुनाव कार्यक्रम घोषित
Updated Sat, 08 Dec 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के कार्यकारिणी वर्ष 2019 के निर्वाचन अधिकारी अशोक कुमार पांडेय ने कार्यक्रम घोषित कर दिया है। निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि कार्यकारिणी के चयन के लिए टेंडर मतदान 20 दिसंबर को तथा कार्यकारिणी के चयन के लिए नियमित मतदान 21 दिसंबर को सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक होगा। बताया कि 21 दिसंबर को ही मतगणना शाम साढ़े चार बजे से व परिणाम व चयनित कार्यकारिणी की घोषणा 21 दिसंबर को मतगणना के पश्चात होगी। निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि निर्वाचन प्रमाण पत्र का वितरण 22 दिसंबर को दोपहर डेढ़ बजे से होगा। उन्होंने बताया कि मतदान के पूर्व मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 13 दिसंबर को, सभी पदों के लिए आवेदन फार्म वितरण सहित जमा करने की तिथि 14 व 15 दिसंबर है। बताया कि नामांकन फार्म वापसी 17 दिसंबर व सभी वैद्य प्रत्याशियों की घोषणा 17 दिसंबर को होगी। यह जानकारी निर्वाचन अधिकारी अशोक कुमार पांडेय ने दी।