{"_id":"5c081688bdec2241c31d21e3","slug":"31544033928-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंप लगाकर महिलाओं को किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंप लगाकर महिलाओं को किया जागरूक
Updated Wed, 05 Dec 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
राजगढ़। स्थानीय विकास खंड के नदिहार स्थित किसान इंटर कॉलेज के प्रांगण में बुधवार की दोपहर महिला सशक्तिकरण संकल्प अभियान के तहत कैंप लगाकर महिलाओं को जागरूक किया गया। विद्यालय परिवार के छात्र एवं कर्मचारियों को 181 व अन्य महिला संबंधित योजनाओं की जानकारी दी गई।
वन स्टॉप सेंटर की पूजा मौर्य ने सरकार द्वारा प्रदत्त सुविधाओं की जानकारी देते हुए कहा कि विद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राएं समाज की भविष्य और दर्पण हैं। उन्होंने बताया कि छात्राएं चाहें तो महिलाओं के विषय में दी गई जानकारी प्रत्येक मां-बेटी तक पहुंचा सकती हैं। शिक्षित नारी ही समाज की आधार हैं। उन्होंने 181 महिला हेल्पलाइन, रानी लक्ष्मीबाई योजना जैसी विभिन्न योजनाओं के बारे में उपस्थित लोगों को विस्तार से बताया। डीसीपीएम प्रभारी राहुल सिंह ने महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी योजनाओं के विषय पर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान विद्यालय के प्राचार्य चंद्रदीप सिंह, राजवन सिंह, सुनील कुमार सिंह, शैलेश, सुनील कुमार सिंह, रेखा सिंह, अरुण कुमार सिंह, सुशीला सिंह, विपिन सिंह सहित अन्य अध्यापक व क्षेत्रीय ग्रामीण मौजूद रहे।