फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   तीन हजार मीटर दौड़ में संदीप व लंबी कूद में विधि पटेल अव्वल

तीन हजार मीटर दौड़ में संदीप व लंबी कूद में विधि पटेल अव्वल

Tue, 25 Sep 2018 12:34 AM IST
Updated Tue, 25 Sep 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
तीन हजार मीटर दौड़ में संदीप व लंबी कूद में विधि पटेल अव्वल
मिर्जापुर। नगर के महुवरिया स्थित राजकीय इंटर कालेज में चल रहे 64 वीं जनपदीय विद्यालयीय एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता के दूसरे दिन छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। विद्यालय के हाल में जहां सांस्कृतिक स्पर्धाएं हुईं, वहीं कालेज ग्राउंड पर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपना दमखम दिखाया। तीन हजार मीटर दौड़ के सीनियर बालक वर्ग नगर क्षेत्र में संदीप यादव प्रथम रहे, वहीं लंबी कूद बालिका सीनियर वर्ग अदलहाट क्षेत्र की विधि पटेल ने प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

जीआईसी सभागार में आयोजित सांस्कृतिक प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाचार्य महेंद्र नाथ ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलित कर किया। बालिका वर्ग में श्री बृजराज आदर्श इंटर कालेज चौखड़ा की टीम ने कौव्वाली, कवि दरबार, लोकगीत, भावगीत व क्रियात्मक गीत में प्रथम स्थान, एकांकी में प्रथम एवं अन्य में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। भजन बालिका वर्ग में राम सूरत मालती देवी इंटर कालेज राजगढ़ की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग में किसान इंटर कालेज राजगढ़ की टीम ने भजन कवि दरबार, भावगीत, एकांकी व क्रियात्मक गीत में प्रथम स्थान हासिल किया। आदर्श इंटर कालेज सुगापांख की टीम ने कौव्वाली एवं लोकगीत में प्रथम स्थान प्राप्त किया। माता प्रसाद माता भीख इंटर कालेज की टीम ने भजन, लोकगीत एवं क्रियात्मक गीत में द्वितीय स्थान हासिल किया। निर्णायक मंडल में रश्मि सिंह, कुलदीप शुक्ल एवं वीरेंद्र बहादुर रहे। तीन हजार मीटर दौड़ जूनियर बालक वर्ग के विकास पटेल अदलहाट क्षेत्र तथा बालिका सीनियर वर्ग की किरन साहनी अदलहाट क्षेत्र तथा जूनियर बालिका वर्ग की पूनम यादव जरगो क्षेत्र ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम का संचालन श्यामधर द्विवेदी व नीरज कांत ने किया। इस मौके पर जय सिंह, संजय कुमार सिंह, रामबाबू, सविता, रविंद्र सिंह, शोभित आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed