फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   भारतीय राजनीति के शिखर पुरुष को किया गया नमन

भारतीय राजनीति के शिखर पुरुष को किया गया नमन

Sat, 18 Aug 2018 12:34 AM IST
Updated Sat, 18 Aug 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
भारतीय राजनीति के शिखर पुरुष को किया गया नमन
नगर पालिका कार्यालय में आयोजित शोकसभा में उपस्थित लोग
मिर्जापुर। भाजपा के शीर्ष नेता, पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर जिले में शोक की लहर दौड़ गई। विभिन्न राजनीतिक दलों, संगठनों, स्वयंसेवियों और साहित्यकारों ने शुक्रवार को शोक सभाएं आयोजित कर अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित की। दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। वक्ताओं ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी भारतीय राजनीति के शिखर पुरुष थे। राष्ट्र ने एक सशक्त मार्गदर्शक को खो दिया जिससे अपूरणीय क्षति हुई है।
विज्ञापन

नगर पालिका कार्यालय में हुई शोक सभा में पालिकाध्यक्ष मनोज जायसवाल सहित, पूर्व अध्यक्ष त्रिलोकी नाथ पुरवार, अरुण कुमार दूबे, दीपचंद्र जैन, राजकुमारी खत्री, ईओ विनय कुमार तिवारी आदि ने शोक जताया। बीएलजे इंटर कालेज में हुई शोकसभा में प्रधानाचार्य श्याम जी सोनी सहित शिक्षक और कर्मचारियों ने शोक जताया। रोटरी क्लब इलीट की आदर्श जैन बाल मंदिर परिसर में हुई शोकसभा में अध्यक्ष शैलेंद्र कटारे, निलेश पुरवार आदि ने दो मिनट का मौन रख शोक जताया। सपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष आशीष यादव ने अटल बिहारी वाजपेयी के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला और श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर सुरेंद्र सिंह पटेल, देवी प्रसाद चौधरी, इलियास खां, स्वामी शरण दूबे आदि मौजूद रहे। रमईपट्टी कार्यालय पर अखिल भारतीय ब्राह्मण कल्याण संस्थान की हुई शोकसभा में जिलाध्यक्ष प्रेम सागर दूबे, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश त्रिपाठी, महामंत्री सुनील कुमार पांडेय, शिवशंकर शुक्ल सहित ने श्रद्धांजलि अर्पित की। विंध्य योग सेवाधाम ट्रस्ट की सेंट जोसेफ स्कूल में हुई शोकसभा में अध्यक्ष ज्वाला सिंह, प्रभारी भोलानाथ, संगीता व्यास, प्रबंधक आरके जानसन ने शोक जताया। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की कजरहवा पोखरा कार्यालय पर हुई शोकसभा में अध्यक्ष रत्नेश श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष वीरेंद्र श्रीवास्तव, डा. डीएल श्रीवास्तव, डा. अरविंद श्रीवास्तव ने मृतक आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
विज्ञापन

गफूर खां की गली में हुई शोकसभा में साहित्यकार प्रमोद कुमार सुमन, गणेश गंभीर, अरविंद अवस्थी आदि श्रद्धालंजि अर्पित की। जेसी बाल मंदिर जूनियर हाईस्कूल में हुई शोक सभा में प्रबंधक मनीष अग्रवाल व प्रधानाध्यापिका चिन्मयी मजूमदार, अमित श्रीवास्तव और कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रख शोक संवेदना व्यक्त की। शिवसेना की हुई शोकसभा में युवा सेना प्रमुख अंकित दूबे, सत्य नारायण सिंह, रत्नाकर तिवारी, जय सोनी, दीपक मालवीय आदि ने शोक जताया। मिर्जापुर सेवा समिति की हुई शोकसभा में समिति के संयोजक दिलीप सिंह गहरवार, राजमणि दूबे आदि ने श्रद्धांजलि अर्पित की। विश्व हिंदू जागरण परिषद की हुई शोकसभा में जिलाध्यक्ष रंजीत यादव, अनुपम सिंह, शशांक शेखर सिंह, रोहित तिवारी ने शोक जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed