फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   यातायात नियमों का पालन करने से रहेंगे सुरक्षित, जिला जज

यातायात नियमों का पालन करने से रहेंगे सुरक्षित, जिला जज

Sun, 29 Apr 2018 12:24 AM IST
Updated Sun, 29 Apr 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
यातायात नियमों का पालन करने से रहेंगे सुरक्षित, जिला जज
मिर्जापुर। डिसिट्रक्ट बार एसोसिएशन मिर्जापुर के सभागार में 29वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह के दौरान परिवहन विभाग की ओर से आयोजित सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनपद न्यायाधीश अशोक कुमार मिश्रा ने सड़क सुरक्षा अभियान को आगे बढ़ाने पर बल दिया। कहा कि सड़क सुरक्षा पर ध्यान देने की जरूरत है। छोटी छोटी बाते हैं जिसे अमल में लाना है। सड़क पर यातायात संकेतों का पालन करने से ही हम सुरक्षित रह सकते हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रतन कुमार मिश्रा ने सड़क पर चलते समय हमेशा यातायात नियमों का पालन करना चाहिए। इससे न सिर्फ आप सुरक्षित रहते है बल्कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी आती है। एडीजे पीएन श्रीवास्तव ने कहा कि चालक को परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए वाहन को चलाना चाहिए। एडीजे आलोक पांडेय ने कहा कि समस्त चालकों को इस बात का ध्यान रखना होगा कि मानव रहित रेलवे क्रासिंग को पार करते समय सबसे पहले गाड़ी रोककर दोनों तरफ देखना होगा। ट्रेन नहीं आने पर ही रेलवे लाइन पार करना चाहिए। उनकी एक लापरवाही के चलते कई मासूमों व लोगों की जाने चली जाती है। पूर्व अध्यक्ष सुरेश त्रिपाठी ने कहा कि सड़क सुरक्षा अभियान को सभी नागरिक को मिलकर आगे बढ़ाना चाहिए। आरटीओ अनिल गुप्ता, एआरटीओ यूबी सिंह, एआरटीओ प्रशासन अल्का शुक्ला आदि ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन सचिव वंशराज यादव ने किया। इस दौरान पूर्व अध्यक्ष रामजतन यादव, शशांक शेखर चतुर्वेदी, कृष्ण मोहन त्रिपाठी, नारायण उपाध्याय, आनंद दूबे, राकेश सिंह, निदेश पाठक, दिनेश पाठक, जितेंद्र यादव, प्रवीण दूबे, रजत मिश्रा, आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed