फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   हाईटेक तरीके से होगा नगर निकाय चुनाव

हाईटेक तरीके से होगा नगर निकाय चुनाव

Thu, 23 Nov 2017 11:50 PM IST
Updated Thu, 23 Nov 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
हाईटेक तरीके से होगा नगर निकाय चुनाव
मिर्जापुर। नगर निकाय चुनाव हाईटेक तरीके से होगा। ऑनलाइन नामांकन प्रक्रिया कराने के बाद अब पहली बार निकाय चुनाव में मतदान की वेब कॉस्टिंग से सीधी निगरानी की जाएगी। वहीं चुनाव में 35 बूथों पर ऑनलाइन कैमरे से निगरानी होगी। साथ ही शेष बूथों पर मतदान की वीडियोग्राफी कराई जाएगी। सुरक्षा के मद्देनजर निकाय चुनाव के दौरान ड्रोन कैमरे से निगहबानी की जाएगी।
विज्ञापन

नगर निकाय चुनाव वर्ष 2018 से नामांकन प्रक्रिया से लेकर मॉनीटरिंग तक हाईटेक हो गया है। इस बार से चुनाव प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन हो गई है। हालांकि अभी भी मतदान बैलेट पेपर और मतगणना टेबल पर ही की जाएगी। नामांकन प्रक्रिया के दौरान पारदर्शिता के लिए आधार का प्रयोग किया गया। इसके बाद अब प्रयोग के तौर पर 35 बूथों पर ऑनलाइन वेबकास्टिंग कराया जाएगा। साथ ही नगर पालिका क्षेत्र के 57 मतदान स्थलों पर वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी। बता दें कि नगर पालिका के 100 वार्डों के लिए 99 मतदान केंद्रों पर 332 मतदान स्थल बनाये गए हैं। निष्पक्ष व स्वतंत्र मतदान के लिए चार सुपर जोनल मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। इसके साथ ही 23 आरओ, 28 एआरओ, आठ जोनल और 26 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। प्रत्येक मजिस्ट्रेट के साथ वीडियोग्राफर चलेगा, जो चुनाव कार्यों की वीडियोग्राफी करेंगे।
विज्ञापन

साथ ही प्रत्याशी प्रचार के लिए बिना अनुमति वाहन का प्रयोग नही कर सकेंगे। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी प्रमेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए तीन वाहन, पंचायत अध्यक्ष पद के लिए दो और सदस्य पद के उम्मीदवार प्रचार के लिए एक वाहन का प्रयोग कर सकते हैं। इसके लिए संबंधित आरओ से वाहन पास अथवा अनुमति लेना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed