फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   राम कथा पंडाल राधे-राधे से हुआ गुंजायमान

राम कथा पंडाल राधे-राधे से हुआ गुंजायमान

Mon, 23 Oct 2017 12:50 AM IST
Updated Mon, 23 Oct 2017 12:50 AM IST
विज्ञापन
राम कथा पंडाल राधे-राधे से हुआ गुंजायमान
विज्ञापन

चुनार। नगर के शिवा उत्सव वाटिका में श्रीराम सत्संग समिति के तत्वावधान में आयोजित सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद भागवत कथा के दूसरे दिन कथा प्रेमियों की भीड़ उमड़ी रही। नगर के अलावा पास पड़ोस के ग्रामीण क्षेत्रों से लोग कथा का रसपान करने पहुंचे। कथा प्रेमियों के जयकारे से कथा पंडाल गुंजायमान रहा।

कथा वाचक कौशलेंद्र दास शांडिल्य कैलाशपति भागवत भ्रमर ने उपस्थित कथा प्रेमियों को कथा का रसपान कराते हुए कहा कि भगवान की प्राप्ति के लिए भागवत कथा का सानिध्य जरूरी है। कथा में वो शक्ति है कि साधारण मानव को भी कथा भक्त बना देती है। इस दौरान कथा प्रेमी भक्ति संगीत के मधुर धुन पर झूमने के साथ कथा प्रेमियों के राधे राधे बोल के जयकारे से कथा पंडाल गुंजायमान हो उठा। संगीतमय श्रीमद भागवत कथा के दौरान कथा वाचक के साथ आस्था चैनल कलाकार सोनू जादौन आर्गन, कमलेश शुक्ला पैड, व शुभम तिवारी ने तबला पर संगत किया। इस मौके पर इ. सभाजीत सिंह, राजू यादव, रामदुलारे प्रजापति, ज्योति भूषण श्रीवास्तव, अखिलेश मिश्रा, चंद्रहास गुप्ता, हीरावती, पूर्णिमा, आभा आदि मौजूद रहे। कथा मंच का संचालन श्रीराम सत्संग समिति के अध्यक्ष कमलेश्वर प्रसाद कमल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed