फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   घायल छात्रों से मिलने बीएचयू गए सपा जिलाध्यक्ष को पुलिस ने किया गिरफ़्तार

घायल छात्रों से मिलने बीएचयू गए सपा जिलाध्यक्ष को पुलिस ने किया गिरफ़्तार

Tue, 26 Sep 2017 12:39 AM IST
Updated Tue, 26 Sep 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
घायल छात्रों से मिलने बीएचयू गए सपा जिलाध्यक्ष को पुलिस ने किया गिरफ़्तार

विज्ञापन
मिर्जापुर। बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में छात्र छात्राओं के ऊपर हुए बर्बर लाठीचार्ज में घायल हुए छात्रों से मिलने बीएचयू गए मिर्जापुर के सपा जिलाध्यक्ष आशीष यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा जिलाध्यक्ष को गिरफ्तार किए जाने की खबर लगते ही पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जिला कार्यालय लोहिया ट्रस्ट में कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। जिसमें जिला सचिव मोहम्मद जामिन ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि बिना कारण के गिरफ्तार किए गए जिलाध्यक्ष को पुलिस रिहा नहीं करती है तो कार्यकर्ता सड़क पर उतर कर विरोध प्रकट करते हुए बनारस के लिए कूच करेंगे।

उन्होंने कहा कि अपने वादे से मुकर चुकी यह सांप्रदायिक भाजपा की सरकार पूरे प्रदेश का अमन चैन बिगाड़ने और गंगा जमुना तहजीब एवं संस्कृति को नष्ट करने पर तुली हुई है। बंदूक की गोली एवं पुलिस के बल पर न्यायोचित बातों को दबाया नहीं जा सकता है। कहा कि समाजवादी पार्टी सत्ता नहीं समाज के हर दबे, कुचले सोषित वर्ग एवं अन्याय, अत्याचार, दुराचार, भ्रष्टाचार, गुंडागर्दी एवं बलात्कार के खिलाफ सदैव संघर्ष करने के लिए तैयार रहती है। बैठक में मुख्य रूप से अरुण कुमार दूबे, सुरेंद्र सिंह, विजय बाबू मिश्रा, सुनील सिंह, कृपाशंकर यादव, स्वामी शरण दूबे, नसीम कुरैशी, सलीम बादशाह, अभय यादव, जाहिद अख्तर, सुनील रत्नाकर, सिद्घनाथ यादव, अभिषेक दूबे, कन्हैया यादव, देवी प्रसाद चौधरी, धनराज यादव, लक्ष्मण ऊमर, इंद्रजीत पांडेय, पंकज उपाध्याय,जुम्मन खां, अनिल यादव, शैलेष सिंह, राजनारायण, रत्नेश श्रीवास्तव, उपेंद्र तिवारी, घनश्याम, साहू , अभिषेक यादव, अशफाक, संतोष, विजय, गिरधारी, अयूब अली आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed