{"_id":"596282314f1c1b14598b45c0","slug":"31499628081-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाइट एक्शन कैमरा से गूंजी रमणीय वादियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाइट एक्शन कैमरा से गूंजी रमणीय वादियां
Updated Mon, 10 Jul 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जमालपुर। जमालपुर की वादियों में रविवार को दिन भर लाइट, एक्शन, कैमरा गूंजता रहा। हरिहरपुर गांव में शंकर भगवान के मंदिर पर बालीबुड के कलाकारों ने फिल्म कामयाबी के कई दृश्य फिल्माए।
अभिनेता दीपक सरकार व केतन सिंह के बीच भोजपुरी के कई संवादों का फिल्मांकन हुआ। फिल्म का संगीत निर्देशन भानू प्रताप सिंह तथा सुधीर गुप्ता ने किया है। दो दोस्तों की कहानी पर आधारित इस फिल्म में बनारस और आसपास के इलाकों की संस्कृति को दिखाया गया है। राहुल गोड, गोलू यादव व निशु सेठ, ज्योति सिंह, सुमन सिंह प्रमुख किरदार नभा रहे हैं। कहानी सतीश रंजन एव प्रमोद दिवाना ने लिखी है। कहानी में पहला दोस्त मुंबई में जाकर फिल्म स्टार बनता है जबकि दूसरा जीविका की तलाश में मुंबई जाता है। वहां उसे फिल्म में काम मिलता है और वह भी स्टार बन जाता है। यहीं से दोनों में अदावत शुरू हो जाती है।
विज्ञापन