फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   3141 active patients of TB in the district

Mirzapur News: जिले में टीबी के 3141 एक्टिव मरीज

Fri, 24 Mar 2023 01:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Mar 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
3141 active patients of TB in the district
मिर्जापुर। टीबी रोग को खत्म करने के लिए जिले में क्षय रोग विभाग की ओर से अभियान चलाया जा रहा है। जिले में तीन से साढ़े तीन हजार के करीब एक्टिव क्षय रोगी है। इन क्षय रोगियों को दवा दी जा रही है। जिला क्षय रोग विभाग अभियान चलाकर डाटा एकत्र कर रहा है, परंतु निजी चिकित्सकों के यहां इलाज कराने वालों का डाटा एकत्र नहीं हो पाता है। इस कारण से उन रोगियों की निगरानी भी नहीं हो पानी है। इससे दूसरे में संक्रमण बढ़ने की आशंका अधिक रहती है। जिले में वर्ष 2021 में टीबी रोगी खोजो अभियान के तहत कुल 4637 मरीज मिले थे। इनमें से 4426 रोगी नियमित उपचार के बाद स्वस्थ हुए। वर्ष 2022 में चले अभियान में कुल 5032 टीबी मरीज मिले। इसमें 3323 मरीज इलाज कराकर पूर्ण रूप से स्वस्थ हो गए। इनमें से 1919 मरीजों का वर्तमान में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

वर्ष 2023 में अब तक 1222 टीबी प्रभावित मरीज मिले हैं। जिनका इलाज चल रहा है। वर्ष 2022 और 2023 में जिन मरीजों का उपचार हो रहा है। उनको मिलाकर जिले में इस समय लगभग 3141 एक्टिव मरीज हैं। जिनका उपचार चल रहा है। जिला क्षय रोग अधिकारी डाॅ. यूएन सिंह ने बताया कि 24 मार्च को विश्व क्षय रोग दिवस है। इस अवसर पर लोगों को टीबी रोग के प्रति जागरूक करने का कार्य किया जाएगा। निजी अस्पतालों के अलावा काॅलेजों में टीबी रोग के प्रति जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिले में टीबी रोग के जांच की आधुनिक सुविधा उपलब्ध है। जिला क्षय रोग अस्पताल में सीबी नाट मशीन है। जिससे टीबी रोग की जांच होती है। उन्होंने निजी चिकित्सकों से अपील कि वे जिन टीबी मरीजों का उपचार कर रहे हैं, उनका डाटा सरकारी पोर्टल पर अपडेट कराएं। जिला समन्वयक सतीश शंकर यादव ने बताया कि टीबी रोगियों को खोजने में आशा कार्यकर्ताओं की भूमिका महत्वपूर्ण रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed