फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   31 passports found in sack caught during fishing; two arrested.

Mirzapur News: मछली पकड़ने में फंसी बोरी में 31 पासपोर्ट मिले, दो गिरफ्तार

Wed, 08 Jul 2026 01:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
31 passports found in sack caught during fishing; two arrested.
कछवा के तुलापुर गांव के तालाब में से बरामद पासपोर्ट, स्रोत सोशल मीडिया
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कछवां। थाना क्षेत्र के तुलापुर गांव स्थित मोडिलहवा तालाब में मंगलवार को मछली पकड़ने के दौरान जाल में एक बोरी फंसी, बोरी को खोला गया तो उसमें 31 पासपोर्ट मिले। सूचना पुलिस को दी गई।
मौके पर पहुंची पुलिस ने पासपोर्ट कब्जे में लेकर जांच शुरू की। जांच में 29 पासपोर्ट एक्सपायर मिले, जबकि दो की वैधता दिसंबर 2026 तक की है। पासपोर्ट मिर्जापुर समेत आसपास के जिलों के हैं।
विज्ञापन

पुलिस ने छानबीन के बाद दो आरोपियों ओमकार गुप्ता और खाजा यादव को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में पता चला कि पासपोर्ट वीजा बनवाने, विदेश में रोजगार दिलाने और नवीनीकरण के नाम पर लिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तुलापुर गांव निवासी झुनझुन ने बताया कि वह सुबह तालाब में जाल डालकर मछली पकड़ रहा था। इसी दौरान जाल में बोरी फंस गई। खोलने पर उसमें बड़ी संख्या में पासपोर्ट मिले। ग्रामीणों ने सूचना पुलिस को दी। जांच में बोरी से 31 पासपोर्ट मिले।
इनमें मिर्जापुर के 20, वाराणसी के पांच, भदोही के चार और जौनपुर और प्रयागराज जिले का एक-एक पासपोर्ट मिले। इनमें एक पासपोर्ट तुलापुर गांव के ही युवक का है। अधिकांश पासपोर्ट छह माह से एक वर्ष पहले एक्सपायर हो चुके हैं।
एएसपी सिटी ने बताया कि छानबीन के बाद ग्राम जलालपुर, थाना कछवां निवासी ओमकार गुप्ता और ग्राम पसियाही, थाना कछवां निवासी खाजा यादव को गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि विभिन्न व्यक्तियों ने पासपोर्ट नवीनीकरण कराने, वीजा संबंधी कार्य कराने और अच्छी कंपनी में रोजगार दिलाकर विदेश भेजने के उद्देश्य से उन्हें पासपोर्ट दिए थे। पासपोर्ट लंबे समय से पास रखे हुए थे।

अधिकांश पासपोर्टों की वैधता समाप्त होने और संबंधित धारकों को वापस न किए जाने के कारण सभी पासपोर्टों को एक पोटली में बांधकर ग्राम तुलापुर स्थित मोडिलहवा तालाब के किनारे फेंक दिया था।

कछवा के तुलापुर गांव के तालाब में से बरामद पासपोर्ट, स्रोत सोशल मीडिया

कछवा के तुलापुर गांव के तालाब में से बरामद पासपोर्ट, स्रोत सोशल मीडिया

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed