Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   30,000 devotees visited Maa Sheetala at Gadbada Dham

Mirzapur News: गड़बड़ा धाम में 30 हजार श्रद्धालुओं ने किए मां शीतला के दर्शन

Tue, 17 Nov 2026 01:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
30,000 devotees visited Maa Sheetala at Gadbada Dham
गड़बड़ा ​स्थित मां शीतला का फोटो - फोटो : udhampur news
हलिया। क्षेत्र के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल गड़बड़ा शीतला धाम में सोमवार को छठ पूजा के अवसर पर उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद कार्तिक शुक्ल पक्ष सप्तमी पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। मंदिर के पुजारी मंगलधारी के अनुसार, सुबह से शाम तक करीब 30 हजार श्रद्धालुओं ने मां शीतला के दरबार में पहुंचकर दर्शन-पूजन किया। मंदिर का कपाट खुलते ही दर्शन के लिए लंबी कतार लग गई, जो देर शाम तक जारी रही।
विज्ञापन



दूर-दराज के गांवों और जनपदों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने सेवटी नदी में स्नान कर मां के दरबार में मत्था टेका। भक्तों ने माला, फूल, नारियल, चुनरी, हलवा और पूरी चढ़ाकर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर में घंटा-घड़ियाल और जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए कतारबद्ध दर्शन की व्यवस्था की गई। मंदिर प्रबंधक प्रकाश चंद्र शुक्ला, ज्ञान चंद्र शुक्ल और सुभाष चंद्र शुक्ल सीसीटीवी कैमरों से निगरानी करते रहे। वहीं, मंदिर परिसर के आसपास गंदगी का अंबार लगा रहा। शुद्ध पेयजल की व्यवस्था नहीं होने और शौचालय क्षतिग्रस्त होने से श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। दर्शन के बाद लोगों ने मेले में लकड़ी से बने घरेलू उपकरणों और अन्य सामान की खरीदारी की। बच्चों ने खिलौने खरीदकर मेले का आनंद उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed