फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   30 years old man reached to marry with minor girl in mirzapur groom side run away before police arrived

मिर्जापुर: नाबालिग से शादी करने पहुंचा 30 साल का युवक, पुलिस के पहुंचने से पहले फरार, हिरासत में दो लोग

Sun, 26 Dec 2021 04:16 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 26 Dec 2021 04:16 PM IST
सार

मैनपुरी जिला निवासी 30 वर्षीय युवक अपने परिजनों के साथ मिर्जापुर के एक गांव में 15 वर्षीय किशोरी से शादी करने आया। इस बात की सूचना मिलने पर प्रोबेशन विभाग ने पुलिस के साथ दबिश दी।

विज्ञापन
30 years old man reached to marry with minor girl in mirzapur groom side run away before police arrived
विवाह (सांकेतिक) - फोटो : Pixabay

विस्तार

मिर्जापुर के देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में 15 वर्षीया किशोरी से शादी रचाने मैनपुरी से 30 वर्षीय युवक परिजनों संग आया था। सूचना पर जिला प्रोबेशन अधिकारी की टीम ने पुलिस के साथ छापा मारा। टीम के पहुंचने से पहले शादी के लिए आए लोग फरार हो गए। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया।

विज्ञापन


साथ ही किशोरी और उसके परिवार को भी लेकर आए। लड़के पक्ष की ओर से एक लाख रुपये देने की बात सामने आई है। पुलिस मामले में पूछताछ कर कार्रवाई में जुटी है। शनिवार को मैनपुरी से कुछ लोग नाबालिग लड़की से शादी करने के लिए आए थे। इसकी सूचना जिला प्रोबेशन अधिकारी शक्ति त्रिपाठी को मिली।
विज्ञापन


उन्होंने देहात कोतवाल विजय चौरसिया के साथ फोर्स के साथ गांव में जाकर दबिश दी। इस दौरान मैनपुरी से शादी करने आए लोग बाजार में सामान लेने गए थे। पुलिस के आने की सूचना पर वे फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने दो लोगों को पकड़ा। पुलिस और प्रोबेशन विभाग की टीम पकड़े गए लोग और लड़की पक्ष को थाने लेकर आई।

विज्ञापन
विज्ञापन

किशोरी तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ी

देहात कोतवाल ने बताया कि किशोरी तीन भाई बहनों में बड़ी है। उसके पिता ऑटो चालक है। बताया कि पकड़े गए लोगों से पूछताछ कर मामले की जांच की जा रही है। एएसपी सिटी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि 13 वर्ष की लड़की से शादी की सूचना पर छापेमारी की गई। किशोरी 15 वर्ष की है।

मैनपुरी से लोग शादी करने आए थे। दो लोगों को पकड़ा गया है। शादी करने मैनपुरी से आया लड़का उम्रदराज है। पहले भी मैनपुरी से लोग शादी करने आ चुके हैं। बताया कि जा रहा है कि एक लाख रुपये देकर शादी करने आए थे। मामले की जांच की जा रही है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
पढ़ेंः क्रिसमस पर घूमने गई इंटर की छात्रा की बैराज में डूबने से मौत, मचा कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed