Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   30 members of a cyber fraud gang came under police radar

Mirzapur News: साइबर ठगी गिरोह के 30 सदस्य आए पुलिस के रडार पर

Wed, 08 Oct 2025 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Oct 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
30 members of a cyber fraud gang came under police radar
मिर्जापुर। दूसरे के खाते का उपयोग कर ठगी का पैसा मंगाने वाले गिरोह के सात सदस्यों पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुटी है। मामले की जांच आगे बढ़ी तो जिले के ही 30 अन्य ठगी गिरोह के सदस्य पुलिस के रडार पर आए हैं। पुलिस का मानना है कि ये सभी गिरोह में शामिल हैं। इतने लाेगों के साइबर ठगी गिरोह में शामिल होने के बाद मिर्जापुर ठगी करने वालों के लिए नया जामताड़ा बन गया है। पुलिस नामजद आरोपियों को पकड़ने के साथ ही गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

साइबर ठगी के नए तरीके खोजने में जामताड़ा सबसे आगे
झारखंड प्रदेश का जामताड़ा जिला साइबर ठगी करने वालों के लिए प्रसिद्ध है। कारण की बड़ी से बड़ी साइबर ठगी के नए तरीके विकसित करने में जामताड़ा सबसे आगे है। वहां पर साइबर ठगी करने वालों की संख्या अधिक है। देहात कोतवाली पुलिस ने सोमवार को दिलीप विश्वकर्मा की तहरीर पर रजनीश मिश्रा निवासी भुईली पांडेय थाना पड़री, विकास यादव निवासी दुबेपुर थाना पड़री, शिवम सिंह निवासी प्रेमापुर थाना चुनार, संदीप सिंह निवासी टकटकपुर खैरा निवासी कछवां, निखिल सिंह निवासी फुलहा थाना चुनार, अरमान सिंह निवासी प्रेमापुर थाना चुनार, सोनू निवासी जोमनपुर थाना कछवां और अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी है।
विज्ञापन


राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिंक भी ढूंढ रही पुलिस
पुलिस की छानबीन में गिरोह से जुड़े 30 और लाेगों का नाम सामने आया है। जो साइबर ठगी गिरोह से जुड़े हैं। जो खाते का इंतजाम करने और ठगी करने का काम करते हैं। पुलिस नामजद आरोपियों सहित सामने आए 30 लोगों को भी रडार पर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी करने के साथ-साथ पुलिस उनके राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिंक भी ढूंढ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
साइबर ठगी में सात नामजद पर मुकदमा दर्ज होने के बाद 30 अन्य लोगों की पहचान हुई है। ये 30 साइबर ठगी करने में शामिल है। सभी की तलाश हो रही है। साइबर अपराधियों का लिंक राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगों से होने की आशंका है। इसकी जांच चल रही है। गिरोह के पकड़े जाने पर नई जानकारी मिलेगी। जिले के दो बैंको में खुले 200 से अधिक खाते में करोड़ों रुपये होने की आशंका है। जांच की जा रही है। सभी खातों की जांच के बाद पता चलेगा कि साइबर ठगों ने कितने की ठगी की है।
अमित मिश्रा, देहात कोतवाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed