फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Deputy CM Keshav Prasad Maurya attacked Samajwadi Party in Mirzapur

UP: सपा के मजबूत होने का मतलब माफिया का मजबूत होना है, मिर्जापुर में डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य ने कही ये बात

Sat, 28 Sep 2024 09:38 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Sat, 28 Sep 2024 09:38 AM IST
सार

मिर्जापुर दौरे के दौरान प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सपा के मजबूत होने का मतलब माफिया का मजबूत होना है। 

विज्ञापन
Deputy CM Keshav Prasad Maurya attacked Samajwadi Party in Mirzapur
मिर्जापुर में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : एक्स

विस्तार

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि केंद्रऔर प्रदेश सरकार महिला सशक्तिकरण की दिशा में लगातार काम कर रही है। पूरे देश में तीन करोड़ व प्रदेश में 30 लाख महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य रखा गया है। वह शुक्रवार को मझवां विधानसभा क्षेत्र के पैड़ापुर स्थित एक इंटर काॅलेज परिसर में लगी चौपाल व अमृत काल में सहभागिता कार्यक्रम में लोगों को संबोधित कर रहे थे। इसके साथ ही उन्होंने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को योजना का लाभ भी दिया।
विज्ञापन


उप मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं के उत्थान के लिए समूह के माध्यम से लाभान्वित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार का यह परिणाम है कि अब महिलाओं को उनके पति अथवा भाई के नाम से कम बल्कि महिलाओं के नाम से उनके पति व भाई को जाना जाता है।
विज्ञापन


विपक्षी दलों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि पहले की सरकारों में गरीबोंं की योजनाओं का लाभ अमीरों को मिलता था। लेकिन अब इसका लाभ गरीबों को ही मिलता है, नतीजा यह हुआ कि गरीबी रेखा वाले अमीर हो गए। उन्होंने कहा कि आप सभी जातिवाद, परिवारवाद व तुष्टीकरण की नीति वालों से सावधान रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा उप चुनाव में भाजपा को ही विजयी बनाएं। यह जिम्मेदारी व मझवां वासियों पर ही छोड़ते हैं। कहा कि विदेश में देश के खिलाफ विषवमन करने वालों से सतर्क रहें। अखिलेश यादव को कहा कि जब वह मुख्यमंत्री थे तो उनको पीडीए याद नहीं आया। अब सत्ता चाहिए इसलिए यह सब याद आ रहा है। मनमोहन सिंह की सरकार में देश को डुबोने का काम किया गया। बहुत से देश यह चाहते हैं कि भारत तरक्की न करे।

कहा पहले हम विदेशों से सामान खरीदते थे लेकिन अब हमारी लखपति दीदियां अपने बने हुए सामान विदेश भेज रही हैं। भारत रक्षा उपकरणों का निर्यात कर रहा है। उन्होंने सबका साथ सबका विकास की बात करते हुए कहा कि बालिकाओं को शिक्षा देने में कोई कोताही न करें। इसके पूर्व समाज कल्याण विभाग के स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री असीम अरूण ने विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए देश व प्रदेश की प्रगति का जिक्र किया।

भदोही सांसद डॉ. विनोद बिंद ने उपचुनाव में भाजपा को विजयी बनाने की अपील की। इस अवसर पर छानबे विधायक रिंकी कोल, नगर विधायक रत्नाकर मिश्र, चुनार विधायक अनुराग सिंह, मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल, सोनभद्र के विधायक भूपेश चौबे, एमएलसी विनीत सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष राजू कनौजिया, नगर पालिकाध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी, अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रामप्रसाद कनौजिया, उप्र पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष सोहन श्रीमाली, भाजपा जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह, पिछड़ा मोर्चा के जिलाध्यक्ष रामकुमार विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संचालन लल्लू तिवारी ने किया।

डिप्टी सीएम ने अपने वक्तव्य में कहा कि जहां भी सपा के उम्मीदवार विजयी हुए हैं। वहां अराजकता है। सपा में गुंडागर्दी चरम पर है। कन्नौज में सपा सांसद हैं, वहां पर क्या हुआ, यह सबके सामने है। अयोध्या में सपा सांसद का करीबी दुष्कर्म में पाया गया। कहा कि भाजपा की सरकार 25 करोड़ प्रदेशवासियों की सरकार है। कहा कि भाजपा को जिताएं देश सौ प्रतिशत मजबूत होगा।

मिर्जापुर। मझवां विधानसभा क्षेत्र का उपचुनाव भाजपा के लिए कितना महत्वपूर्ण है। यह इसी से समझा जा सकता है कि 40 दिनों में डिप्टी सीएम तीन बार इस क्षेत्र में आकर कार्यक्रमों में शामिल हो चुके हैं। मुख्यमंत्री भी आकर कार्यक्रम कर चुके हैं।

भीड़ के कारण हुआ हंगामा

डिप्टी सीएम के आने के पूर्व मंच के सामने लोगों की भीड़ जुट गई। जब पुलिस व अधिकारी उनको हटाने लगे तो हंगामा हो गया। कुछ महिलाओं ने भी आवाज उठाई कि जब बैठने व खड़े रहने तक की जगह नहीं है तो उनको बुलाया ही क्यों गया। जगह की कमीके कारण काफी समस्या हुई। बड़ी संख्या में महिलाओं की भीड़ बाहर रही।

जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन व मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार ने पुष्पगुच्छ देकर उप मुख्यमंत्री का स्वागत किया। उनको स्मृतिचिह्नि भी दिया गया। अन्य अतिथियों को भी पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed