फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   3 people including 2 women died in road accidents

Mirzapur News: सड़क हादसों में 2 महिलाओं समेत 3 की मौत

Sun, 09 Mar 2025 12:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Mar 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
3 people including 2 women died in road accidents
मिर्जापुरा/राजगढ़। जिले के अलग-अलग जगह हुए तीन सड़क हादसों में दो महिलाओं समेत तीन लोगों की मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो हुए हैं। मरने वालों में एक युवक और दो महिलाएं शामिल हैं। भदोही जिले के चौरी थाना क्षेत्र के सरबत खानी निवासी लालती देवी (50) के समधी सूरज विश्वकर्मा निवासी भटवा की पोखरी कोतवाली कटरा का दो दिन पहले बीमारी के चलते निधन हो गया था। लालती देवी अपने भतीजे मृत्युंजय (25) के साथ बाइक से शुक्रवार की सुबह 11 बजे समधी के घर आ रही थी। रास्ते में चील्ह थाना क्षेत्र के मुहेजरा कला गांव के पास बाइक में किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दोनों घायल हो गए।
विज्ञापन

दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर रुप से घायल लालती देवी को डॉक्टर ने ट्राॅमा सेंटर बीएचयू रेफर कर दिया गया। शाम को बीएचयू ले जाते समय लालती देवी की मौत हो गई। परिजन शव लेकर वापस आए। चील्ह पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लालती देवी तीन पुत्री व एक पुत्र है। दो पुत्री की शादी करना बाकी है। चील्ह थानाध्यक्ष विजय शंकर सिंह ने बताया कि हादसे में महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन

लालगंज थाना क्षेत्र के लालापुर निवासी रन्नू देवी (40) शुक्रवार की शाम को अपने पाही से घर लौट रही थी। सड़क पार करते समय लालगंज से हलिया की ओर जा रहे बाइक सवार ने टक्कर मार दिया। हादसे में महिला गंभीर रुप से घायल हो गई। परिजन घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य ले गए, जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका को चार पुत्री और एक पुत्र है। पति मजदूरी करते है। थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि बाइक के टक्कर से महिला की मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। राजगढ: क्षेत्र के कुड़ी गांव निवासी दीपक कुमार बिंद (20) अपने पड़ोसी साथी सुजीत बिंद (20) को साथ लेकर तीसरे व्यक्ति को छोड़ने के लिए सक्तेशगढ़ चौकी क्षेत्र के जौगढ़ गांव गए थे। वापस लौटते समय शनिवार के दोपहर 12 बजे सेमरी मोड़ पर बाइक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। जिससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी राजगढ़ पहुंचाया गया, जहां दीपक को डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed