फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   297 People Underwent Health Check-ups at the CM Arogya Mela

Mirzapur News: सीएम आरोग्य मेले में 297 लोगों के स्वास्थ्य की हुई जांच

Mon, 18 May 2026 01:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
297 People Underwent Health Check-ups at the CM Arogya Mela
नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मतवार में मरीजों के उपचार करते चिकित्सक।-सोशल मीडिया।
मिर्जापुर। जिले के विभिन्न न्यू पीएचसी और सीएचसी पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में 297 लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श और दवाएं दी गईं। जिगना, हलिया और जमालपुर क्षेत्र में आयोजित मेले में मरीजों का उपचार किया गया। चिकित्सकों ने मौसमी बीमारियों, त्वचा रोग, पेट दर्द, बुखार, रक्तचाप और शुगर से पीड़ित मरीजों की जांच कर दवाएं वितरित कीं।
विज्ञापन

जिगना के पीएचसी विजयपुर सर्रोई में इमरजेंसी व मेले को मिलाकर 14 मरीजों का उपचार किया गया। नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र विजयपुर में डॉ. कविता पांडेय ने 13, विरौरा में डॉ. महेंद्र चौधरी ने 10, नरोइया में डॉ. सुमित ने चार, बिहसड़ा (कुशहा) में डॉ. शिवम ने आठ और अकोढ़ी में डॉ. सोनिया दुबे और फार्मासिस्ट केशव प्रसाद ने पांच मरीजों का इलाज किया। हलिया क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया में डॉ. विवेक खरे ने 47, मतवार में डॉ. कामेश्वर तिवारी ने 37 तथा मुड़पेली में 39 मरीजों को चिकित्सा सेवाएं प्रदान कीं। जमालपुर क्षेत्र के न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवरिला में डॉ. मनोज यादव की देखरेख में 50 मरीजों का उपचार किया गया। वहीं न्यू पीएचसी जमालपुर में डॉ. मनोज कुमार ने 31 और छोटा मिर्जापुर स्वास्थ्य केंद्र पर डॉ. संजीव गुप्ता ने 49 मरीजों का उपचार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed