फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   29 found infected, including nine women, 87 discharged

नौ महिला समेत 29 मिले संक्रमित, 87 डिस्चार्ज

Wed, 19 May 2021 09:13 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 May 2021 09:13 PM IST
विज्ञापन
29 found infected, including nine women, 87 discharged
मिर्जापुर। पिछले पांच दिनों से कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम हुई है। बुधवार को नौ महिला समेत 29 संक्रमित मिले है। इससे पहले 44, 42, 26 और 36 संक्रमित मिले थे। बुधवार को 29 संक्रमित मिलने के साथ ही 87 लोगों के स्वस्थ होने पर उनको डिस्चार्ज किया गया। इस समय एक्टिव केस की संख्या 637 हो गई है।
विज्ञापन

बुधवार को 29 संक्रमितों के मिलने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या 10 हजार 725 हो चुकी है। 87 लोगों को स्वस्थ होने पर उनको डिस्चार्ज किया गया। अब तक नौ हजार 998 लोगों के स्वस्थ होने पर उनको डिस्चार्ज कर दिया गया है। बुधवार को कोरोना से कोई मौत नहीं हुई है। जिले में अब तक 90 की कोरोना से मौत हो चुकी है। एल-टू अस्पताल के आइसोलेशन में इस समय 31 मरीज हैं। विंध्याचल के सीएचसी में बने एल-वन अस्पताल में एक मरीज है। 515 लोग होम आइसोलेशन में है। 87 दूसरे जिले में भर्ती है। चार मरीजों को ट्रेस नहीं किया जा सका है। कोरोना के नोडल डा. अजय कुमार ने बताया कि बुधवार एक दो हजार 985 की रिपोर्ट आई है। 29 संक्रमितों में 20 पुरुष और नौ महिला संक्रमित पाई गई है। जिले में अब तक चार लाख 87 हजार 462 का सैंपल लिया जा चुका है। चार लाख 85 हजार 467 की रिपोर्ट आई है। एक हजार 995 की रिपोर्ट आना बाकी है। जिले में अब तक दो लाख 91 हजार 858 का एंटीजन किट से जांच कराई गई है। जिले में इस समय 356 हाट स्पाट है। 272 ग्रामीण और 84 शहरी क्षेत्र में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed