फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   270 bags of milk powder kept for making adulterated khoya recovered

Mirzapur News: मिलावटी खोवा बनाने के लिए रखा 270 बोरी मिल्क पाउडर बरामद

Mon, 28 Oct 2024 03:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Oct 2024 03:47 AM IST
विज्ञापन
270 bags of milk powder kept for making adulterated khoya recovered
चुनार। तहसील क्षेत्र के सक्तेशगढ़ कोठिलवां और मायानगर में रविवार की रात प्रशासन व खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने छापे की कार्रवाई कर 270 बोरी मिल्क पाउडर बरामद किया। इसका प्रयोग मिलावटी खोवा बनाने में किया जाता है।
विज्ञापन

एसडीएम राजेश कुमार वर्मा व सहायक खाद्य आयुक्त मंजुला सिंह ने रात करीब साढ़े आठ बजे कोठिलवा और मायानागर में छापे की कार्रवाई कर जांच की। जहां सात क्विंटल मिलावटी खोवा मिला। कोठिलवां गांव में राम गोविंद यादव के गोदाम में 250 बोरी से ज्यादा मिल्क पाउडर और एक क्विंटल से ज्यादा मिलावटी खोवा ताजा बना हुआ तथा चार क्विंटल खोवा फ्रीजर में रखा मिला। उसे सीज कर दिया गया। मायानगर में एक व्यक्ति तीन-चार भट्ठियों पर खोवा बनाते मिला। एसडीएम ने बताया कि सोमवार को बरामद खोवा को नष्ट कराया जाएगा। मिल्क पाउडर को सीज किया गया है। कार्रवाई के दौरान तहसीलदार योगेंद्र शरण शाह समेत अन्य अधिकारी साथ में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed