फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   27 thousand paid for maintenance of incomplete toilets

अधूरे शौचालयों के देखरेख के लिए 27 हजार का हुआ भुगतान

Thu, 30 Sep 2021 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Sep 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
27 thousand paid for maintenance of incomplete toilets
पटेहरा। पंचायत विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आ रही है। निर्माणाधीन सामुदायिक शौचालयों की देखरेख के लिए विकास खंड में प्रत्येक समूहों को 27 हजार रुपये का भुगतान कर दिया गया। विकास खंड के पचास ग्राम पंचायतों में मात्र 32 सामुदायिक शौचालय का उपयोग किया जा रहा है।
विज्ञापन

विकास खंड क्षेत्र के कोटवा पांडेय, धनावल, सिरसी, समेत दर्जनों सामुदायिक शौचालय का काम अभी पूरा नहीं हुआ और शौचालय की देखरेख के लिए चहेते समूहों को 27 हजार रुपये धन आवंटित कर दिया गया। सिरसी में पाइप लाइन का कार्य बेलहरा में टाइल्स का कार्य व कोटवा पांडेय में भी टाइल्स, लालपुर में पाइप फिटिंग, गुलालपुर में भी कार्य कराया जा रहा है। वहीं, कई ग्राम पंचायतों के शौचालय अभी बंद पड़े हैं पर देखरेख के लिए भुगतान हो गया। एनआरएलएम विभाग के मुखिया एडीओ आइएसबी को भी नहीं पता कि शौचालय की देखरेख करने के लिए किन समूहों का चयन किया गया है। जिन समूहों का चयन हुआ है वह सक्रिय हैं या नहीं। इस संबंध में एडीओ पंचायत धीरज यादव बताते हैं कि सिरसी, बेलहरा, धनावल, लालपुर,कोटवा पांडेय गुलालपुर में शौचालय का कार्य चल रहा है। कोटवा पांडेय, गुलालपुर, लेदुकि में समूहों को भुगतान नहीं किया गया है।
विज्ञापन

1182 शौचालय की पहली किस्त 7 करोड़ 92 हजार खाते में भेजी
राजगढ़। विकासखंड राजगढ़ के 83 ग्राम पंचायतों में वर्ष 2021-22 में स्वच्छ भारत मिशन के तहत कुल 1209 शौचालय के सापेक्ष, 1182 शौचालयों की पहली किस्त सात करोड़ 92 हजार की जारी कर, लाभार्थियों के खाते में भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी सहायक विकास अधिकारी पंचायत ने पंकज कुमार वर्मा ने बताया कि पंचायत चुनाव के बाद स्वच्छ भारत मिशन के तहत राजगढ़ विकासखंड के 83 ग्राम पंचायतों में 1209 के सापेक्ष 1182 लाभार्थियों के खाते में शौचालय की पहली किस्त भेज दी गई है। खंड प्रेरक स्वच्छ भारत मिशन दिव्या सिंह एवं विशाल श्रीवास्तव ने अपनी टीम के साथ गांव-गांव जाकर, आवंटित धन के लाभार्थियों को जागरूक कर, शौचालय का कार्य प्रगति पर कराने का कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed