{"_id":"67ec44c45e5b400387064b6f","slug":"27-e-rickshaws-seized-15-challaned-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-131727-2025-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: 27 ई-रिक्शे सीज, 15 का किया चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: 27 ई-रिक्शे सीज, 15 का किया चालान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। बिना पंजीयन और यातायात नियमों को दरकिनार कर चल रहे ई-रिक्शा के खिलाफ मंगलवार को परिवहन और यातायात विभाग ने अभियान चलाकर कार्रवाई की। इस दौरान 27 ई-रिक्शा सीज किए गए जबकि 15 का किया चालान किया गया।
सड़क हादसे बढ़ने पर मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया था कि किसी भी गाड़ी की स्टेयरिंग नाबालिग के हाथ में न हो। टेंपो, ई-रिक्शा चालकों का वेरीफिकेशन कराया जाए। इसके मद्देनजर मंगलवार को जांच अभियान शुरू किया गया। आरटीओ प्रवर्तन राजेश वर्मा, एआरटीओ प्रवर्तन विजय प्रकाश ने यातायात पुलिस के साथ चील्ह थाना, बरकछा चौकी क्षेत्र और मंडी समिति के पास अभियान चलाया।
इसमें बिना पंजीयन 27 ई-रिक्शा को सीज कर दिया गया। इसके अलावा अन्य कमियों में 15 ई-रिक्शा का चालान किया गया। एआरटीओ एसपी सिंह ने गैपुरा में अभियान चलाया। इस दौरान बिना पंजीयन के तीन, अपूर्ण पेपर में 10 ई-रिक्शा को सीज किया गया।
विज्ञापन
यातायात विभाग ने बिना पंजीयन वाहनों को सीज करने की कार्रवाई की। एआरटीओ विजय प्रकाश ने बताया कि पूरे अप्रैल अभियान चलेगा। बिना पंजीयन के अलावा, नाबालिग चालक समेत अन्य नियमों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की जाएगी।