फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   2.60 crore saplings will be planted in the division

Mirzapur News: मंडल में रोपे जाएंगे 2.60 करोड़ पौधे

Fri, 06 Feb 2026 02:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Feb 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
2.60 crore saplings will be planted in the division
इस साल मिर्जापुर मंडल के भदोही, सोनभद्र और कैमूर वन्य जीव प्रभाग में 2.60 करोड़ पौधे लगाए जाएंगे। इसके लिए शासन की तरफ से विभिन्न डिवीजन के लिए लक्ष्य आवंटित कर दिया गया है। विंध्याचल मंडल के तीन जिलों की 83 पौधशालाओं में तैयारियां शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा सभी डिवीजन में बोना नाली, गड्ढा खोदान के साथ ही वन क्षेत्रों में सुरक्षा खाईं खोदने का कार्य अंतिम दौर में चल रहा है।
शासन की तरफ से भदोही में वन विभाग को 3.36 लाख, अन्य विभाग को 9.72 लाख को मिलाकर कुल 12.36 लाख पौधे लगाए जाएंगे।
मिर्जापुर डिवीजन में वन विभाग को 36 लाख, कैमूर वन्य जीव प्रभाग को 10 लाख मिलाकर 46 लाख और अन्य विभाग के 40 लाख 78 हजार 15 पौधे को मिलाकर कुल 86 लाख 78 हजार 15 पौधे रोपित किए जाएंगे। इसी तरह सोनभद्र डिवीजन में सोनभद्र, ओबरा, रेनूकूट और वन्य जीव प्रभाग मिलाकर कुल 1.21 करोड़ पौधे तथा अन्य विभागों के लिए 59. 64 लाख पौधे का लक्ष्य आवंटित लक्ष्य को मिलाकर कुल 1.61 करोड़ पौधे लगाए जाएंगे। इस तरह मिर्जापुर मंडल में वन विभाग और कैमूर वन्य जीव प्रभाग को मिलाकर कुल 1. 51 करोड़ और अन्य विभाग के एक करोड़ 94 लाख तीन हजार 500 पौधे को मिलाकर कुल 2.60 करोड़ से ज्यादा पौधे लगाए जाएंगे। लक्ष्य मिलने के बाद अधिकारियों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। पाैधे तैयार किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed