Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   253,863 children will receive the measles-rubella vaccine.

Mirzapur News: 253863 बच्चों को लगेगा मिजल्स रूबेला का टीका

Sat, 14 Feb 2026 01:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Feb 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
253,863 children will receive the measles-rubella vaccine.
मिर्जापुर। बच्चों को मिजल्स (खसरा) व रुबेला जैसी गंभीर बीमारियों से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से टीकाकरण अभियान 16 से 27 फरवरी 2026 तक चलाया जाएगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. सीएल वर्मा ने बताया कि मिजल्स-रूबेला टीका पूर्णतः सुरक्षित व प्रभावी है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के 45 जनपद में यह अभियान चलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत पांच से 10 वर्ष तक के सभी बच्चों (कक्षा 1 से कक्षा 5 के बच्चों) को लगाया जाएगा। टीके के लिए कुल बच्चों का लक्ष्य 253863 है। यह टीका बच्चों को खसरा एवं रूबेला जैसी संक्रामक बीमारियों से बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। अभियान के सफल संचालन के लिए स्वास्थ्य विभाग के साथ शिक्षा विभाग, विकास विभाग व अन्य सहयोगी संस्थाओं में समन्वय स्थापित किया गया है। जनपद के समस्त सरकारी एवं निजी विद्यालयों, आंगनबाडी केंद्राें व स्वास्थ्य उपकेंद्रों के सहयोग से सभी बच्चों का टीकाकरण किया जाएगा। अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को निर्धारित तिथि एवं स्थान पर टीकाकरण अवश्य कराएं। किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed