फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   25 people affected by diarrhea in Kudi village on the second day, 14 admitted in hospital

Mirzapur News: कुड़ी गांव में दूसरे दिन भी डायरिया की चपेट में 25 लोग, 14 अस्पताल में भर्ती

Wed, 14 Aug 2024 02:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Aug 2024 02:45 AM IST
विज्ञापन
25 people affected by diarrhea in Kudi village on the second day, 14 admitted in hospital
राजगढ़। कुड़ी गांव में दो दिन में 70 लोग डायरिया की चपेट में आ चुके हैं। सोमवार को 45 लाेग डायरिया की चपेट में आ गए थे। इस बीच सोमवार को रात से मंगलवार को दोपहर तक 25 और लोग डायरिया की चपेट में आ गए। डायरिया पीड़ित 14 मरीजों को सीएचसी राजगढ़ में भर्ती कराया गया है। जहां एक की हालत गंभीर देख डॉक्टर ने मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया। सीएचसी राजगढ़ के प्रभारी अधीक्षक डॉ.पवन कुमार कश्यप टीम के साथ कुड़ी गांव में पहुंचकर डायरिया पीड़ितों का इलाज करने में जुटे रहे।
विज्ञापन

कुड़ी गांव में दूषित पानी पीने से चार दिन से लोग डायरिया की चपेट में आ रहे हैं। मंगलवार को लगभग 25 लोग डायरिया की चपेट में आ गए।इनमें से 14 लोगों को सीएचसी में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। बाकी लाेगों को गांव में ही इलाज हो रहा है। डायरिया की चपेट में आने से तीन दिन पहले दो लोगों की मौत भी हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग की टीम डायरिया पीड़ितों के इलाज में जुटी है। डायरिया पीड़ित तपेसरा (60), अंशिका (12), विमला (40), कंचन(24), मंजू (45), कमला देवी (70), विमला (35), कंचन (22) को सोमवार की देर रात सीएचसी राजगढ़ में भर्ती किया गया। गांव में पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने राजकुमार (26), सियाराम (65), सुशीला (50), धनरेश (22), रविकांत (28), रामललित (50) आदि को दवाएं दी गईं। उधर, अस्पताल में भर्ती विमला की हालत गंभीर देख डॉक्टर ने मंगलवार की सुबह मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया। मंगलवार की सुबह सीएचसी के प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. पवन कुमार कश्यप के नेतृत्व में सात सदस्यीय टीम कुड़ी गांव पहुंची और डायरिया पीड़ितों के इलाज में जुटी रही। उन्होंने बताया कि मरीजों और उनके परिजनों को पानी उबाल कर पीने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed